सरकारी बैंकों में हड़ताल से देशभर में हुए लोग परेशान
मुंबई। देशभर में बैंकों की हड़ताल के बाद देेशभर में आम लोगों को मुश्किलों को सामना करना पड़ा है। देश की अर्थव्यवस्था को एक गहरा झटका लगा है। करोड़ों रुपए का लेनदेन रुक रह गया।

जिनको इस हड़ताल के बारे में पता नहीं था औऱ अपने खर्चे लायक पैसे पहले से ही नहीं निकालकर रखे थे वह सभी लोग पूरी दिन लाचार नजर आए। लोग अपने मन मुताबिक खरीदारी भी नहीं कर पाए। गौरतलब है कि बैंक के अधिकारियों ने अपनी सैलरी में वृद्धि की मांग की है। हड़ताल पर सरकारी क्षेत्र के बैंक शामिल हुए थे।
दरअसल, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी वेतन वृद्धि की मांग की है। जिसके चलते राष्ट्रीय स्तर पर बारह नवम्बर को हड़ताल करने का ऐलान किया गया है।
जानकारी के मुताबिक हजारों की संख्या में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे। जिससे बैंक का सामान्य काम प्रभावित होगा।
गौरतलब है कि बैंक के कर्मचारियों की आय में बढ़ोतरी तो हुई थी लेकिन वह मांग के मुताबिक नहीं होने से बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। कर्मचारियों की आय में 23 फीसदी की ही वृद्धि हुई। जबकि मांग पच्चीस फीसदी वृद्धि करने की की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications