संजय दत्त को जेल पहुंचाने वाले ने की सलमान के वकीलों की तारिफ
नयी दिल्ली। जिस शख्स ने बॉलिवुड अभिनेता संयज दत्त को सलाखों के पीछे पहुंचाया, आतंकी अजमल कसाब को फांसी दिलवाई, गुलशुन कुमार के हत्याकांड में कई खुलासे किए उसने सलमान खान के वकीलों की तारिफ की है।

जी हां देश के जाने-माने सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने सलमान खान को जमानत दिलवाने वाले वकीलों के काम की तारीफ की है। निकम ने कहा कि सलमान के वकीलों ने सेशंस कोर्ट में सुनवाई से पहले ही पूरा होमवर्क किया था।
टेंशन भरा दिन, राहत भरी रात, जमानत पर छूटे सलमान खान
उन्होंने कहा कि सलमान के वकीलों ने पहले ही योजना बनाई थी कि सजा सुनाए जाने की स्थिति में उनका अगला कदम क्या होगा। निकम ने कहा कि सलमान के वकीलों ने शानदार काम किया।
हिट एंड रन: 2013 में हुई थी सलमान के जेल जाने की भविष्यवाणी
गौरतलब है कि 'हिट एंड रन' मामले में सेशंन कोर्ट से 5 साल की सजा पाने के बाद सलमान के वकीलों ने 4 घंटों के भीतर बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत हासिल कर ली। हलांकि उन्हें अभी 2 दिन की अंतरिम जमानत मिली है। निकम ने कहा कि अंतरिम जमानत को जमानत में बदलना इस बात पर निर्भर करेगा कि उनके वकल केस को कैसे हाईकोर्ट के सामने रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications