उत्तराखंड में बढ़ रहे कोरोना के मामले, सार्वजनिक स्थानों पर नहीं कर सकते क्रिसमस-न्यू ईयर सेलिब्रेट

नई दिल्ली। Coronavirus in Uttrakhand: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के देखते हुए नए साल और क्रिसमस के मौके पर कुछ पाबंदियां लगा दी हैं। सरकार ने कहा है कि संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर क्रिसमस, नए साल और 1 जनवरी 2021 को बार, होटल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर प्रोग्राम, पार्टी या फिर सार्वजनिक समारोह का आयोजन नहीं किया जा सकता है।

uttrakhand, coronaviru, coronavirus cases in uttrakhand, covid-19, christmas, new year, restricions in uttrakhand, uttrakhand government, कोविड-19, कोरोना वायरस, नई साल, उत्तराखंड

सरकार ने अपने इस नोटिस में कहा है, 'जैसा कि कोविड-19 संक्रमण का प्रभाव निरंतर जारी है, जिसके प्रसार को रोकने के लिए सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाए जाने जनहित में काफी जरूरी हैं। 25 तारीख को क्रिसमस, 31 तारीख और 1 जनवरी, 2021 को नए साल के अवसर पर जनपद क्षेत्र के अंतर्गत होटलों, बार, रेस्टोरेंट और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक कार्यक्रम और पार्टी के आयोजन की अनुमति नहीं होगी। इनका पालन करना होगा, अगर उल्लंघन किया जाता है तो आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 और उत्तराखंड एपिडेमिट डिजीज, कोविड-19 रेगुलेशन, 2020 एपिडेमिक डिजीज एक्ट 1897 एवं भारतीय दंड संहिता तथा अन्य अधिनियमों की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।'

इसके अलावा राज्य के पर्यटन मंत्री ने कहा है कि क्रिसमस और नए साल के मौके पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों का स्वागत किया जाता है। लेकिन उनसे अनुरोध है कि वह सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें और छुट्टियों का आनंद लें। उन्होंने ये भी कहा कि राज्य में कई स्थानों पर बर्फ पड़ती है, जो क्रिसमस को और भी अधिक खास बनाती है। दूसरे राज्यों के पर्यटक क्रिसमस के मौके पर उत्तराखंड आने की योजना बनाते हैं।

Taiwan में 8 महीने बाद Coronavirus का पहला केस, जानिए कैसे पहुंचा ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+