Taiwan में 8 महीने बाद Coronavirus का पहला केस, जानिए कैसे पहुंचा ?
ताइपे। Covid-19 in Taiwan: कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के जिस देश ने सबसे अधिक सुरक्षित लड़ाई लड़ी थी वह ताइवान था। पिछले 8 महीने से इस द्वीपीय देश ने खुद को कोरोना वायरस के स्थानीय संक्रमण से दूर रखा था लेकिन अब ये क्रम टूट गया है। 250 दिनों के बाद अब देश में कोरोना वायरस का पहला स्थानीय संक्रमण का केस पाया गया है।

ताइवान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया है कि एक 30 वर्षीय महिला में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है। महिला ने एक विदेशी पायलट से 8 से 12 दिसम्बर के बीच में मुलाकात की थी। बाद में यह पायलट भी संक्रमित पाया गया था।
12 अप्रैल को हुआ था कोरोन फ्री
ताइवान को 12 अप्रैल को ही कोरोना वायरस मुक्त घोषित कर दिया गया था। तब से देश के अंदर एक भी संक्रमण नहीं हुआ है। केवल वही मामले दर्ज किए गए हैं जो बाहर से आने के चलते मिले हैं। ताइवान में पहुंचने वाले विदेशियों को पहले आइसोलेशन में रखा जाता है, जहां उनका टेस्ट किया जाता है। इस दौरान अगर कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो उसका इलाज किया जाता है। इसी तरह के तीन मामले मंगलवार को भी मिले थे। महामारी शुरू होने के बाद से अब तक ताइवान में कुल 770 कोरोना वायरस के केस मिले हैं।
2.38 करोड़ की आबादी में 770 केस
2.38 करोड़ की आबादी वाला ताइवान कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक ग्लोबल लीडर बनकर सामने आया है। ताइवान ने वुहान से आने वाली फ्लाइट में यात्रियों की स्क्रीनिंग उस समय ही शुरू कर दी थी जब दुनिया में वायरस सच्चाई है या अफवाह, इस पर बहस चल रही थी। वुहान में 31 दिसम्बर को पहली बार वायरस का पता लगा था।
ताइवान में पहला केस 21 जनवरी 2020 को कोरोना वायरस का पहला केस देखा गया था जिसके बाद वुहान से आने वाले नागरिकों के ऊपर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही मेनलैंड चीन, हांग कांग और मकाऊ से आने वाले यात्रियों को स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई थी। ये सब 23 जनवरी के पहले ही शुरू कर दिया गया था जब वुहान में लॉकडाउन लगाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications