Google Doodle: जानें कौन हैं पीएल देशपांडे, जिनकी 101वीं वर्षगांठ पर गूगल ने बनाया डूडल
Google Doodle: जानें कौन हैं पीएल देशपांडे, जिनकी 101वीं वर्षगांठ पर गूगल ने बनाया डूडल
Pu La Deshpande's 101st birth anniversary: गूगल ने आज रविवार (8 नवंबर) को पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे (पीएल देशपांडे) के 101वीं वर्षगांठ पर उनको समर्पित डूडल बनाया है। ( Google Doodle on PL Deshpande) पीएल देशपांडे अपने नाम को ''पु ल'' देशपांडे भी लिखते थे...इसलिए डूडल में ''पु ल'' शब्द को भी दिखाया गया है। पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे, जिन्हें पु ल देशपांडे के नाम से जाना जाता है, एक महान लेखक, नाटककार, संगीतकार, अभिनेता, निर्देशक थे। इस डूडल को मुंबई के जाने-माने कलाकार समीर कुलवूर द्वारा डिजाइन किया गया है। डूडल में पु ल देशपांडे हारमोनियम बजाते दिख रहे हैं। इसी हारमोनियम के एक साइड पर ''पु ल'' लिखा है। आइए जानें कौन हैं पीएल देशपांडे?

- पीएल देशपांडे का पूरा नाम पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे था (Purushottam Laxman Deshpande), वो अपने छोटे नाम को ''पु ल'' देशपांडे लिखते थे। देशपांडे मराठी के जाने-माने लेखक थे, इसके साथ ही वे अभिनेता पटकथा लेखक, संगीतकार, फिल्म निर्देशक और वक्ता भी थे। देशपांडे को महाराष्ट्र का लाडला भी बोला जाता है। देशपांडे को भारत सरकार ने 1990 में कला के क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मानित किया है। मराठी के अलावा देशपांडे का साहित्य अंग्रेजी और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में है।
- पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे 8 नवंबर 1919 को मुंबई में पैदा हुए थे। उनके परिवार की एक शानदार साहित्यिक विरासत थी: पु ला ला के दादा ने रवींद्रनाथ टैगोर की गीतांजलि का मराठी में अनुवाद किया था।

- पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के पार्ले तिलक स्कूल से हुई। हाई स्कूल के बाद उन्होंने एलएलबी के लिए इस्मेल युसुफ कॉलेज में दाखिल हुए थे। देशपांडे ने 1950 में एमए की डिग्री पुणे के फार्गुसन कॉलेज से ली थी। न्होंने भास्कर संगितलय के दत्तोपन राजोपाध्याय से हारमोनियम बजाने में भी शिक्षा ली थी।
- 1940 के दशक की शुरुआत में देशपांड की पहली पत्नी का विवाह के तुरंत बाद निधन हो गया। 12 जून 1946 को देशपांडे ने अपने सहयोगी और मराठी रंगमंच से जुड़ी सुनीता ठाकुर से उन्होंने विवाह किया। इस दंपति की कोई संतान नहीं थी, वे अपने भतीजे दिनेश ठाकुर को अपने बेटे की तरह प्यार करते थे।
- देशपांडे ने कुछ सालों तक कर्नाटक के रानी पार्वती देवी और मुंबई के कीर्ति कॉलेज में बतौर प्रोफेसर भी अपनी सेवाएं दी है। देशपांडे ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का इंटरव्यू भी लिया था। देशपांडे ने विदेशों में भी अपनी कला का प्रचार किया है। उन्होंने पश्चिमी जर्मनी और फ्रांस में भी काम किया है।

- देशपांडे ने हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। कला में योगदान के लिए उन्हें 1990 में पद्म भूषण नवाजा गया था। इसके अलावा देशपांडे को 1987 में कालिदास सम्मान, 1996 में महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड, 1979 में संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, 1965 में साहित्य अकादमी पुरस्कार,1993 में पुण्य भूषण, 1996 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
-देशपांडे की मशहूर मराठी फिल्म कुबेर, भाग्यरेषा, वंदे मातरम थी। देशपांडे ने भाड्याने देणे अहे, मानाचे पान में पटकथा और संवाद भी लिखा था। पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपांडे का निधन 12 जून 2000 को पुणे में हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications