मैं नवाज शरीफ को बताऊंगा मोदी को कैसे जवाब दें : इमरान खान
नई दिल्ली। पाक अधिकृत कश्मीर में आंतकियों के खिलाफ हुई भारत की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में विपक्षी नेता इमरान खान ने कहा कि वो पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को बताएंगे कि ऐसे हमलों पर कैसे जवाब देना है।

इमरान ने कहा कि पहले तो मुझे नवाज शरीफ को एक संदेश देना था, लेकिन कल (शुक्रवार को) मैं मोदी को संदेश दूंगा।
मार्च में हिस्सा लेने की अपील
इमरान ने देश की जनता से एक मार्च में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील भी की है।
इमरान ने कहा कि एकता दिखाने के लिए जनता को मार्च में हिस्सा लेना चाहिए। मैं नवाज शरीफ को बताउंगा कि मोदी को जवाब कैसे देना है?'
पाक में राजनीतिक दल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख इमरान ने शरीफ सरकार की विफलता की ओर निशाना करते हुए कहा कि सेना प्रमुख जनरल राहील शरीफ देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
बता दें कि भारतीय सेना के Director Genral Off Army Operations लेफ्टिनेंट रणबीर सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर (29 सितंबर) बताया था कि भारत ने सीमा पार जाकर सर्जिकल स्ट्राइक किया है। वहीं पाक ने इस दावे को खारिज किया है।












Click it and Unblock the Notifications