आजादी के दिन कैबिनेट मंत्री ने किया अपने ऑफिसर से गुलाम जैसा सलूक

कियोंझर। देश भले आाजादी की 70वीं सालगिरह मना रहा है लेकिन अभी तक यहां शासन चला रहे नेता सरकारी कर्मचारियों के साथ गुलामों जैसे सलूक करते देखे जा रहे हैं।

ओडिशा में ऐसी ही एक घटना हुई जब कैबिनेट मंत्री को झंडा फहराने के बाद अपने पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) से सैंडल का फीता बंधवाते देखा गया। इसका वीडियो आने के बाद मंत्री की काफी आलोचना हो रही है।

odisha minister

झंडा फहराने के बाद पीएसओ से कसवाया सैंडल

सोमवार को कियोंझर जिला हेडक्वार्टर के स्वतंत्रता दिवस समारोह में ओडिशा के कैबिनेट मंत्री जोगेंद्र बेहेरा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने झंडा फहराया और उसके बाद वह सैंडल पहनने लगे। पीएसओ को उनके पैर में सैंडल पहनाते और फीता कसते देखा गया।

'मैं वीआईपी हूं'

इसका वीडियो स्थानीय मीडिया में जब दिखाया जाने लगा तो मंत्री की खूब खिंचाई हुई। इस बारे में पूछे जाने पर मंत्री जोगेंद्र बेहेरा ने अपने और पीएसओ के बारे में कहा, 'मैं वीआईपी हूं। मैंने झंडा फहराया और उसने वह काम किया (मुझे सैंडल पहनाया)'।

'अंग्रेजों की मानसिकता से आजाद नहीं हुए शासक'

इस बारे में एक वकील का कहना है कि एक सरकारी कर्मचारी से जब शासन का कोई मंत्री सैंडल का फीता कसवाता है तो इससे यही पता चलता है कि अब तक ब्रिटिश शासकों की मानसिकता वाले लोग ओडिशा में मौजूद हैं।

इस बारे में ओडिशा सरकार ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+