अब 27 नवंबर को इसरो करेगा लॉन्‍च सेना के लिए जानकारी जुटाने वाला सैटेलाइट कार्टोसैट-3

Recommended Video

      US को भी पीछे छोड़ देगा India, Cartosat 3 लॉन्च के लिए तैयार। वनइंडिया हिंदी

      श्रीहरिकोटा। 25 नवंबर को इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की तरफ से जो कार्टोग्राफी सैटेलाइट कार्टोसैट-3 और 13 कमर्शियल नैनोसैटेलाइट्स को लॉन्‍च किया जाना था, अब उसकी तारीख में बदलाव किया गया है। इसरो की तरफ से अब इस सैटेलाइट को 25 की जगह 27 नवंबर को लॉन्‍च किया जाएगा। इसरो की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। चंद्रयान-2 के बाद यह इसरो का सबसे अहम और बड़ा मिशन है।

      isro-1574142451

      क्‍या है कार्टोसैट-3 की अहमियत

      इन सैटेलाइट्स को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्‍पेस सेंटर से 27 नवंबर को सुबह 9.28 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। जो और 13 सैटेलाइट्स लॉन्‍च हो रहे हैं, वो अमेरिका के हैं। इसरो की ओर से जानकारी दी गई है कि इसका रॉकेट पोलर सैटेलाइट लॉन्‍च व्‍हीकल-XL variant (PSLV-XL) की मदद से सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष की कक्षा में स्‍थापित की जाएगी। कार्टोसैट का उपयोग मौसम और सेना से जुड़ी अहम जानकारियों को जुटाने में किया जाएगा। कार्टोसैट-3 का वजन लगभग 1500 किलोग्राम है। यह तीसरी पीढ़ी के के एडवांस्ड हाई रेजोल्यूशन वाले अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट्स में पहला सैटेलाइट है। इस सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा से 509 किलोमीटर की दूरी पर 97.5 डिग्री के झुकाव पर स्‍थापित किया जाएगा। इसरो ने बताया है कि जो 13 और सैटेलाइट्स हैं वे सभी अमेरिका की कंपनी न्‍यूस्‍पेस इंडिया लिम‍िटेड (एनएसआईएल) के अनुबंध के तहत लॉन्‍च किए जाएंगे। यह एक नई कंपनी है जिसे अंतरिक्ष विभाग के साथ हाल ही में तैयार किया गया है। इसरो की ओर से यह भी कहा गया है कि सैटेलाइट लॉन्चिंग मौसम के हालातों पर भी काफी हद तक निर्भर करेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+