Punjab 10th Results: फिजीक्स में पीएचडी करके रिसर्च करना चाहता है टॉपर गुरप्रीत
पंजाब प्रदेश शिक्षा बोर्ड (PSEB) के मैटरिक की परीक्षा के परिणाम में 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहने वाले लुधियाना के श्रीहरिकिशन साहिब पब्लिक स्कूल, डाबा कालौनी के छात्र गुरप्रीत सिंह के लिए यह सब किसी सपने से कम नहीं है।
मोहाली। पंजाब प्रदेश शिक्षा बोर्ड (PSEB) के मैटरिक की परीक्षा के परिणाम में 98 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहने वाले लुधियाना के श्रीहरिकिशन साहिब पब्लिक स्कूल, डाबा कालौनी के छात्र गुरप्रीत सिंह के लिए यह सब किसी सपने से कम नहीं है। प्रदेश भर में प्रथम आने पर गुरप्रीत को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह ही प्रदेश भर में टॉपर है।

लुधियाना के दुर्गा नगर गिल रोड पर रहने वाले गुरप्रीत सिंह के पिता दविंद्र सिंह, अस्पताल में लैबोरेटरी टेक्नीशियन हैं। उनकी माता नरिंद्र कोर होम टयूटर हैं। वह फिजीक्स में पीएचडी करके रिसर्च करना चाहते हैं। उनकी प्रेरणा साईंटिस्ट अलबर्ट आइंस्टाइन हैं। गुरप्रीत ने 11वीं में नॉन-मेडीकल में एडमिशन लिया है।
गुरप्रीत सिंह अपनी कामयाबी का श्रेय स्कूल प्रिंसीपल व अध्यापकों को देते हुए कहते हैं कि उन्हें परिवार ने पूरा प्रोत्सहान दिया। उन्होंने कहा कि, 'मुझे फाइनल परीक्षाओं के लिए स्कूल में खास तौर पर टाइम मैनेजमेंट बारे बताया गया, जिसको अमल में लाकर मैंने यह सफलता पाई।' वहीं सरकारी स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बनने के कारण काफी सखती भी रही लेकिन उसने हमेशा अपनी एकाग्रता को बनाए रखा, जिससे आसानी से इस मुकाम पर वह पहुंच पाया।
ये भी पढ़ें: Punjab 10th Results: किसान कि बेटी ने हासिल किया तीसरा स्थान, सिविल सेवक बनना है सपना
गुरप्रीत सिंह को गणित व साईंस जैसे मुश्किल विषयों से डर नहीं लगता जबकि एसएसटी, पंजाबी व हिंदी जैसे विषयों से जरूर घबराहट रही है। हालांकि अधिकतर स्टूडेंट्स ऐसे होते हैं जो साईंस व गणित को हौव्वा मानते हैं लेकिन गुरप्रीत इसे बिल्कुल आसानी से पढ़ता है। उन्होंने कहा कि पढने वाले छात्रों को दृढ़ निश्चय व सोच पॉजटिव रखनी चाहिए।
गुरप्रीत ने बताया कि जब उसे स्कूल से बहन कर्णप्रीत ने फोन करके बताया कि वह मैरिट लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है तो ऐसा लगा कि सपना देख रहा हूं। जब फोन आया तो उस दौरान वास्तव में वो ब्लैक पैंथर फिल्म देख रहा था लेकिन इस अचीवमेंट ने उसको सब कुछ भूला दिया। गुरप्रीत ने भविष्य में अपने सपने को पूरा करने के लिए लक्ष्य तय कर लिए हैं।
ये भी पढ़ें: इंडिया बाज़ार डॉट इन के साथ जुड़कर रोज कमाएं 7500 रुपए
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान












Click it and Unblock the Notifications