Wrestlers in Haridwar: नरेश टिकैत के मनाने पर वापस लौटे पहलवान, कल होगी खापों की बैठक
Wrestlers in Haridwar:कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। लंबे वक्त से दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे थे।

Wrestlers in Haridwar: कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग पर लंबे वक्त से पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों ने मंगलवार को अपने विरोध को दर्शाने के लिए अपने मेडल को गंगा में विसर्जित करने ऐलान किया। शाम को हरिद्वार में पहलवानों की भीड़ जमा हो गई। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
इसी बीच किसान नेता नरेश टिकैत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहलवानों को मेडल को गंगा में विसर्जित करने से रोका। साथ ही 5 दिन का समय मांगा। इस दौरान पहलवान भावुक हो गए। किसान नेता नरेश टिकैत ने हस्तक्षेप किया और विरोध करने वाले पहलवानों से पांच दिनों के समय की मांग करते हुए अपने पदक विसर्जित नहीं करने के लिए कहा। टिकैत ने कहा कि संपूर्ण भारतीय सरकार एक आदमी (डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह) को बचा रही है। कल एक खाप बैठक होगी।
अनिल कुंबले ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की
उधर, 28 मई को पहलवानों के खिलाफ दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की क्रिकेटर अनिल कुंबले ने निंदा की। उन्होंने पहलवानों का समर्थन करते हुए कहा कि 28 मई को हमारे पहलवानों के साथ मारपीट के बारे में सुनकर निराशा हुई। उचित बातचीत के जरिए कुछ भी हल किया जा सकता है। जल्द से जल्द समाधान की उम्मीद है।
क्या हुआ था 28 मई को ?
आपको बता दें कि बीती 28 मई को देश को एक तरफ अपनी नई संसद मिली। वहीं, दूसरी तरफ ओलंपिक पदक विजेता पहलवानों पर दिल्ली पुलिस टूट पडी। दिल्ली की सड़कें अखाड़ा बन गई। हुआ कुछ यूं था कि 28 मई को पीएम मोदी नई संसद भवन का उद्घाटन करने जा रहे थे। तभी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने जंतर-मंतर से नई संसद की ओर कूच करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बैरिकेडिंग की मदद से पहलवानों को रोका। इस दौरान दोनों के बीच झडप हुई। जिसकी दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कड़ी निंदा की।












Click it and Unblock the Notifications