दिल्ली सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसान डाल रहे हैं ऑक्सीजन सप्लाई में बाधा? राकेश टिकैत ने दिया जवाब
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों को लेकर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने बुधवार को इन आरोपों का खंडन कर दिया जिसमें उनपर आरोप लगाया गया था कि वो मेडिकल ऑक्सीजन के वाहनों को शहर में नहीं जाने दे रहे हैं। इससे कोरोना मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि ये आरोप सरासर गलत है।
Recommended Video

हाईवे पूरी तरह से खुले हुए हैं और यहां से हर आपूर्ति हो रही है। आपको बता दें कि मंगलवार को बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने मंगलवार रात को यह आरोप लगाया था कि दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की ढुलाई किसानों द्वारा सड़क जाम कर दिए जाने के चलते प्रभावित हुई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को कहा कि आंदोलन के पहले दिन से ही उन्होंने आपात सेवाओं के लिए एक तरफ का मार्ग खुला छोड़ रखा है। किसान मोर्चा ने कहा कि एक भी एंबुलेंस या जरूरी सेवाओं के लिए रास्ते खुले हैं।












Click it and Unblock the Notifications