उत्तराखंड में उग्र हुई किसानों की भीड़, पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए दिल्ली की तरफ बढ़े किसान

उधम सिंह नगर। Farmers Protest दिल्ली के तीन बॉर्डर पर पिछले एक महीने से चल रहा किसान आंदोलन अब अन्य राज्यों में भी फैल रहा है। हरियाणा में पहले ही किसान 3 दिन के लिए टोल प्लाजाओं को फ्री करने का ऐलान कर चुके हैं। हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड से भी किसान दिल्ली की तरफ कूच कर रहे हैं। शुक्रवार को उधम सिंह नगर जिले से सैंकडों की संख्या में किसान दिल्ली के लिए निकल पड़े। इस दौरान किसानों की पुलिसकर्मियों से भारी झड़प देखने को मिली।

Recommended Video

      Kisan Andolan : सीमा पर बैरिकेड तोड़कर दिल्ली को कूच कर गए Uttarakhand के Farmer | वनइंडिया हिंदी
      Farmers Protest

      बैरिकेडिंग तोड़ते हुए आगे बढ़े किसान

      किसान और पुलिस के बीच झड़प का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें किसान ट्रैक्टर के जरिए पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। ये वीडियो बाजपुर इलाके का बताया जा रहा है। इसमें किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की हुई थी। ट्रैक्टर पर सवार किसान बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे बढ़ गए। वहीं काशीपुर में गुस्साए किसानों ने पुलिस का घेरा तोड़ दिया। इस दौरान किसान और पुलिसवालों के बीच तीखी झड़प भी हुई। जसपुर के हल्दुआ गांव टोल प्लाजा पर पुलिस ने किसानों को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान बैरिकेड हटाकर वहां से रवाना हो गए।

      इन जिलों से दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान

      शुक्रवार को उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर, जसपुर और रुद्रपुर से सैकड़ों किसान दिल्ली के लिए रवाना हुए। किसानों ने इस दौरान बैरिकेड हटा दिए तो कहीं पुलिस का घेरा तोड़कर आगे रवाना हो गए। राज्य सीमा रामपुर रोड पर बैरिकेड तोड़कर किसान दिल्ली को कूच कर गए। इस दौरान पुलिस से तकरार भी हुई।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+