पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले के बाद देशभर में गुस्सा देखने को मिल रहा है है। जिसके मद्देनजर एहतियात के तौर पर सरकार ने राजधानी दिल्ली में स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। वहीं कुछ लोग ने शु्क्रवार को पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया है। हमले के विरोध में पाकिस्तानी उच्चायोग पर प्रदर्शन करने जा रहे कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है।

protesters reach Pakistan embassy after Pulwama terror attack
शुक्रवार दोपहर स्वाभिमान देश का नाम के एक समूह ने पाकिस्तान के उच्चायोग के सामने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कुल लोगों को हिरासत में लिया है। इस बीच पाकिस्तानी उच्चायोग की सुरक्षा को भी बढ़ा दिया गया है। इससे पहले दिन में, हिंदू यूनाइटेड मोर्चा के सदस्यों ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में उन्हें दिल्ली पुलिस ने मौके से हटा दिया।

इससे पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडल समिति की बैठक में सेना को पूरी छूट देने का फैसला किया गया और पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा वापस लेने के निर्णय को मंजूरी दी गई। वहीं पुलवामा हमले के मद्देनजर विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल मोहम्मद को तलब किया और पुलवामा आतंकवादी हमले पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्हें विदेश सचिव विजय गोखले ने तलब किया था। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पुलवामा हमले पर सभी सुरक्षाबलों और एजेंसियों से बातचीत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+