मुख्यमंत्री के काफिले पर प्रदर्शनकर्ताओं का हमला

असम। असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के काफिले पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने उस समय हमला कर दिया जब वह नगालैंड के दौरे पर थे। हालाकि खबर है कि गोगोई को कोई गंभीर चोट नहीं आई है अभी वह सुरक्षित हैं। हमला करने वाले लोग प्रदर्शनकारी माने जा रहे हैं जो नागालैंड में प्रदर्शन कर रहे हैं। सीमा से लगे गोलाघाट जिले में हिंसा प्रभावित उरियमघाट का दौरा करने जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) एपी राउत के मुताबिक हमले में कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

tarun-gogoi

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। वह सड़क रास्ते से जोरहाट से गोलाघाट के लिए रवाना हुए थे। जानकारी के मुताबिक जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिल उरियमघाट के शिविर पर पहुंचा तो प्रदर्शनकर्ताओं ने उन पर हमला बोल दिया। प्रदर्शनकर्ताओं ने नारे भी लगाए और मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका। आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गानालैंड सीमा पर असम में कुछ दिनों से कुछ उग्र समूहों द्वारा हिंसा जारी है। जिसके बाद हालात का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री निकले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+