मुजफ्फरपुर में सांसद पप्पू यादव के काफिले पर हमला, ब्रजेश ठाकुर पर लगाया आरोप
पटना। मुजफ्फरपुर में जनता अधिकार पार्टी के सांसद पप्पू यादव पर गुरुवार को अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया है। पप्पू यादव नारी बचाओ पदयात्रा में भाग लेने के लिए मधुबनी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि, हमले में पप्पू यादव भी घायल हुए हैं। हमला मुजफ्फरपुर के खबड़ा में हुआ। पप्पू यादव के साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों ने उनको बचाया। पप्पू यादव ने हमले की का आरोप मुजफ्फपुर रेप कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर पर लगाया है।

हमले के बाद पप्पू यादव फूट-फूटकर रोने लगे।पप्पू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि अगर गार्ड न होते तो वे मुझे मारे देते। पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि हाथों में पिस्तौल लहराते रहे हमलावरों से किसी तरह बचे हैं अभी-अभी। पप्पू यादव आज से बिहार में नारी बचाओ पदयात्रा पर निकलने वाले थे।
बताया जा रहा है कि वह मधुबनी से पटना तक की पैदल यात्रा की शुरुआत करने जा रहे थे। तभी मुजफ्फपुर के पास खबड़ा में भारत उन पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। पप्पू यादव की सुरक्षा में चल रहे सीआरपीएफ के जवानों ने पप्पू यादव की जान बचाई। बताया जा रहा है कि इस हमले में पप्पू यादव घायल हो गए है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हमला किसने किया था।
पप्पू यादव ने कहा कि, उन गुंडों ने हमारे कार्यकर्ताओं की बुरी तरह पिटाई की है। मोबाइल तोड़ दिये हैं। इसको लेकर हमने जोनल आईजी से भी बात की है और घटना की पूरी जानकारी दी है। हमलोग किसी तरह जान बचा कर निकले हैं। नीतीश जी आपके सुशासन में अब सांसद भी शेफ नहीं हैं। हम शुरू से कह रहे हैं कि राज्य में लॉ एंड ऑर्डर अपराधियों के हाथ में हैं।
पप्पू यादव ने अपने बयान में कहा है कि अगर सीआरपीएफ के जवान उनके साथ नहीं होते तो उनकी हत्या निश्चित थी। स्थिति ऐसी हो गई थी कि गोली चलानी पड़ सकती थी। उन्होंने बताया है कि रास्ता रोक अटैक करने वालों के हाथ में पिस्टल थी। इस हमले के पीछे पप्पू यादव ने मुजफ्फरपुर रेप कांड के आरोपी ब्रजेश ठाकुर का हाथ बताया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications