कश्मीर हिंसा: सुरक्षाबलों से झड़प में एक की मौत, लगे देश विरोधी नारे
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बुधवार को सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में एक शख्स की मौत हो गई। इसके साथ ही घाटी में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 68 हो गई है।

कश्मीर में जारी हिंसा के समाधान के लिए श्रीनगर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के समय पुलवामा में झड़प चल रही थी। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए सुरक्षाबलों को एक बार फिर पैलेट गन का इस्तेमाल करना पड़ा।
अस्पताल के बाहर लगे देश विरोधी नारे
झड़प के दौरान मरने वाले शख्स की पहचान आमिर अली के रूप में हुई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। डॉक्टरों ने कहा कि जब उसे अस्पताल लाया गया तब उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल के बाहर जुड़ी भीड़ ने वहां देश विरोधी नारेबाजी भी की।
हजारों घायल, 68 की मौत
बता दें कि 8 जुलाई को कश्मीर घाटी में हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की मौत के बाद हिंसा भड़क गई। अब तक घाटी में हुई झड़पों में 68 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि करीब दो हजार लोग घायल बताए जा रहे हैं। इन झड़पों में सुरक्षाबल के दो हजार जवान भी घायल हुए हैं। घाटी में बीते 47 दिनों से कर्फ्यू जारी है।












Click it and Unblock the Notifications