सूरत: अरविंद केजरीवाल की रैली का 'सर्जिकल स्‍ट्राइक' पर बयान को लेकर विरोध, दिखाए गए काले झंडे

सूरत। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रविवार को हुई रैली के बाद शाम को गुजरात पुलिस ने 35 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। ये सभी अरविंद केजरीवाल का विरोध कर रहे थे।

arvind kejriwal, aap, aam aadmi party, protest, surat, gujarat, अरविंद केजरीवाल, सूरत, आम आदमी पार्टी, आप, प्रदर्शन, विरोध, गुजरात

इसलिए कर रहे थे विरोध

अरविंद केजरीवाल का विरोध करने वाले इसलिए वहां प्रदर्शन कर रहे थे क्योंकि आम आदमी पार्टी के मुखिया के कुछ दिनों पहले भारत के पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर इशारों में एक वीडियो के जरिए पीएम मोदी से सुबूत मांगा था।

रैली को दिखाए काले झंडे

प्रदर्शनकारियों ने अरविंद केजरीवाल की रैली का विरोध करते हुए उन्हें काले झंडे दिखाए और उन्हें पाकिस्तान का हितैषी बताते हुए सूरत छोड़ने को कहा।

हिरासत में लेकर किया गया रिहा

सूरत के योगी चौक(रैली के नजदीक) से पु‍लिस ने विरोध करने वाले ब्रम्‍ह पाडकर समिति के सदस्‍यों को हिरासत में लिया। खबरों के मुताबिक, पाटीदार समाज से ताल्‍लुक रखने वालों ने भी अरविंद केजरीवाल की सूरत रैली का विरोध किया। हिरासत में लिए लोगोंं का बाद मेंं रिहा कर दिया गया।

आतंकियों के साथ केजरीवाल की तस्‍वीर

केजरीवाल की रैली के बाद सूूरत में कई जगह प्रदर्शनकारियों ने अरविंद केजरीवाल के बैनर के साथ विरोध किया। इनपर ओसामा बिन लादेन, बुरहान वानी और हाफिज सईद के साथ अरविंद केजरीवाल की तस्‍वीर थी।

इन सभी को 'हीरोज़ ऑफ पाकिस्‍तान' बताया गया। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी सरकार के 'काले कारनामों' वाले मंत्रियों के चेहरे वाले बैनर के साथ भी विरोध किया।

पटेल समुदाय बाहुल्‍य वरछा एरिया में तो कई पोस्‍टर्स ऐसे भी थे जिनपर साफ जिक्र था कि अरविंद केजरीवाल उस इलाके में भूलकर भी कदम न रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+