94 साल के करुणानिधि ने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ऐसे किया मोदी का विरोध

94 साल के

चेन्नई। आज तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध किया गया। यह विरोध द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के नेताओं ने किया। DMK नेताओं ने मोदी का यह विरोध कावेरी नदी के मसले पर किया। DMK सुप्रीमो 94 वर्षीय करुणानिधी ने घर में ही व्हील चेयर पर बैठे-बैठे मोदी का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने काला कुर्ता पहन रखा था। दूसरी ओर DMK कार्यकर्ताओं ने एक बड़े से गुब्बारे पर Modi Go Back लिखा और उनका विरोध किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने काली टीशर्ट पहन कर पीएम का विरोध किया। बता दें कि कावेरी एक अंतर्राज्यीय नदी है, कर्नाटक और तमिलनाडु इस कावेरी घाटी में पड़नेवाले प्रमुख राज्य हैं, इस घाटी का एक हिस्सा केरल में भी पड़ता है जबकि सागर में मिलने से पहले ये नदी कराइकाल से होकर गुजरती है जो पांडिचेरी का हिस्सा है, इसलिए इस नदी के जल बंटवारे को लेकर हमेशा बवाल होता रहता है।

94 साल के करुणानिधि ने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ऐसे किया मोदी का विरोध

16 फरवरी को चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस ए एम खानविलकर और जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़़ की पीठ ने तमिलनाडु को 177.25 TMC ( thousand million cubic) पानी देने का आदेश दिया है। अदालत के इस फैसले में तमिलनाडु को मिलने वाले पानी में 15 TMC की कमी की गई है। बता दें कि इससे पहले प्राधिकरण की ओर से 192 TMC पानी देने का आदेश दिया था। वहीं इस फैसले में कर्नाटक को अतिरिक्त 14.75 TMC पानी देने का आदेश दिया गया है। अदालत ने यह फैसला दो मुख्य बिंदुओं पर दिया है जिसमें बेंगलुरु में पानी की दिक्कत और तमिलनाडु के 20 TMC के अंडर ग्राउंड वॉटर को पहले के फैसले में नहीं जोड़ा जाना शामिल है।

94 साल के करुणानिधि ने व्हील चेयर पर बैठे-बैठे ऐसे किया मोदी का विरोध

सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि कर्नाटक के लिए 14.75 टीएमसी पानी का हिस्सा इस तथ्य को देखते हुए बढ़ाया गया है कि बेंगलुरु में पेयजल और कई औद्योगिक गतिविधियों के लिए मांग बढ़ी है। इस फैसले पर तमिलनाडु की ओर से वकील ए. नवनीथकृष्णन ने कहा कि तमिलनाडु को मूल रूप से 192 टीएमसी पानी दिया गया है, जो अदालत के आदेश से कम हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+