शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस की कार्रवाई, कई जगहों पर गिरफ्तारी
नई दिल्ली, 11 जून: भारतीय जनता पार्टी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा और निष्कासित नवीन कुमार जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन हुए। सबसे पहले दिल्ली की जामा मस्जिद से खबर आई कि वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हैं और पैगंबर मोहम्मद पर हुई टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके बाद यूपी के सहारनपुर, प्रयागराज, पश्चिम बंगाल और झारखंड से भी विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें आने लगीं। झारखंड के रांची में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान दो लोगों की मौत की भी खबर है। पढ़िए, इस मामले से जुड़े सभी अपडेट।

लाइव अपडेट्स:-
LIVE Feed
थाना खुर्जा बाद और करेली में 29 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 70 अभियुक्त और 5000 से ज्यादा अज्ञात को नामजद हैं। इनकी पहचान वीडियो के आधार पर की जा रही है। अब तक 68 लोग हिरासत में लिए गए हैं। इनपर गैंगस्टर एक्ट और NSA के तहत भी कार्रवाई की जाएगी: SSP अजय कुमार, प्रयागराज
कल जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नारेबाजी की और प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मामले में हमने FIR दर्ज़ किया है जिसमें 10 अभियुक्त और करीब 80 अज्ञात नामजद हैं। मामले में करीब 25 लोगों को गिरफ़्तार किया है, जिनकी पहचान वीडियो और फोटो से की गई है: हेमंत कुटियाल, SSP मुरादाबाद, UP
यूपी: ऐसे सभी व्यक्तियों को चिन्हित कर लिया है जिन्होंने तोड़फोड़ की है। इनके खिलाफ गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। साथ ही जिन भी सरकारी, प्राइवेट संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है उसकी वसूली भी की जाएगी और गैंगस्टर एक्ट के तहत इनकी संपत्तियों को भी ज़ब्त किया जाएगा।- प्रशांत कुमार, एडीजी, कानून एवं व्यवस्था
यूपी: SSP प्रयागराज अजय कुमार ने बताया कि कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाले थे, उनको रिकॉर्ड में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी धर्म गुरुओं से बैठक में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों की CCTV द्वारा पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझे अचानक इस चिंताजनक (विरोध) घटना के बारे में जानकारी मिली। झारखंड की जनता हमेशा से बहुत संवेदनशील और सहनशील रही है, घबराने की जरूरत नहीं है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से परहेज करें जिससे इस तरह के अपराध और हों।
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications