नागरिकता कानून: विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे योगेंद्र यादव हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली। नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रहे स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली समेत देशभर में लोग गुरुवार को इस कानून के खिलाफ जुलूस निकाल रहे हैं। योगेंद्र यादव भी विरोध प्रदर्शन के लिए लाल किले पर पहुंचे थे, जहां दिल्ली पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। यादव के अलावा मशहूर इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को भी बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इनके अलावा भी काफी संख्या में लोगों को देशभर से हिरासत में लिया गया है।

Recommended Video

    CAA Protests: Ramchandra Guha, Yogendra Yadav को Police ने हिरासत में लिया | वनइंडिया हिंदी
    protest against citizenship act yogendra yadav Detained By delhi Police

    स्वराज इंडिया की ओर से सोशल मीडिया पर कहा गया है कि योगेंद्र यादव शान्तिपूर्ण विरोध जताने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं गुहा ने कहा- पुलिस औपनिवेशक शासकों के इशारों पर काम कर रहे हैं। यहां आम लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वो दिल्ली से ऑर्डर ले रहे हैं। दिल्ली की सत्ता में बैठे लोग डरे हुए हैं। गृह मंत्री शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दे सकते। मैं लगातार विरोध करता रहूंगा।

    नागरिकता कानून के विरोध में आज देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। कई संगठनों ने आज प्रजदर्शनों का ऐलान किया है। दिल्ली के लाल किला पर विरोध बुलाया है। हालांकि पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी है। मुंबई, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और दूसरी जगहों पर लोग विवादित कानून के खिलाफ सड़कों पर हैं।

    बता दें कि नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 को हाल ही में सदन से मंजूरी मिली है। इस कानून में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, सिख, बौद्ध, पारसी और ईसाई समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता का प्रस्ताव है। कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी दल और कई सामाजिक संगठन इस बिल का विरोध कर रहे हैं। देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों के छात्र भी इसके खिलाफ सड़कों पर हैं। विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि धर्म के आधार पर कानून बनाना भारत के संविधान पर हमला है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+