Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Prophet remarks row : जुमे की नमाज के बाद देशभर में विरोध-प्रदर्शन, प्रयागराज में पत्थरबाजी-आगजनी

नई दिल्ली, 10 जून: बीजेपी से निलंबित और निष्कासित नेता नूपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और चौराहों पर जमा हो गए और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। दिल्ली से लेकर हैदराबाद और यूपी से लेकर पश्चिम बंगाल और पंजाब तक जमकर हंगामा हुआ। यूपी के प्रयागराज तो लोगों ने पुलिस पर जमकर पत्थरबारी भी की। इस पत्थरबाजी में प्रयागराज के एडीजी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस की गाड़ी को भी आग के हवाले कर दिया गया।

Recommended Video

    Nupur Sharma विवाद पर Delhi समेत कई शहरों में प्रदर्शन | Paigambar Muhammad | वनइंडिया हिंदी | *News
    दिल्ली में जामा मस्जिद पर जुटे सैकड़ों लोग

    दिल्ली में जामा मस्जिद पर जुटे सैकड़ों लोग

    दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद भारी संख्या में प्रदर्शनकारी इकठ्ठा हो गए। प्रदर्शनकारी नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।

    यूपी के प्रयागराज में बवाल, पुलिस की गाड़ियां फूंकी

    यूपी के प्रयागराज में बवाल, पुलिस की गाड़ियां फूंकी

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भीड़ ने जमकर उत्पाद मचाया। सैकड़ों की संख्या में इकठ्ठा हुए लोगों ने पहले पुलिस पर पथराव किया। पत्थरबाजी में प्रयागराज के एडीजी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थित इतनी बिगड़ गई कि उपद्रवियों ने पुलिस की गई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी स्थिति को काबू करने की कोशिश में जुटे हैं।

    सहारनपुर में जमकर हुई नारेबाजी, स्थिति नियंत्रण में

    सहारनपुर में जमकर हुई नारेबाजी, स्थिति नियंत्रण में

    सहारनपुर के घंटाघर चौराहे पर नमाज के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए और जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी की निष्कासित प्रवक्ता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यही नहीं, इस दौरान अल्लाह-हु-अकबर नारा-ए-तकबीर के नारे भी लगाए गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

    झारखंड में भी बवाल, वाहनों में आग, तोड़फोड़ और पथराव किया

    झारखंड में भी बवाल, वाहनों में आग, तोड़फोड़ और पथराव किया

    भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान को लेकर झारखंड की राजधानी रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ। कुछ लोगों ने वाहनों में आग लगाई, तोड़फोड़ और पथराव किया। डीआईजी अनीश गुप्ता ने कहा, हम प्रयास कर रहे हैं। स्थिति नियंत्रण में है। भारी बलों की तैनाती की गई है। वरिष्ठ पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच की जा रही है।

    कर्नाटक में कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन

    कर्नाटक में कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन

    निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के ख़िलाफ़ रजा अकादमी ने कलबुर्गी के मुस्लिम चौक पर प्रदर्शन किया।

    महाराष्ट्र में भी विरोध मार्च, महिलाएं भी हुईं शामिल

    महाराष्ट्र में भी विरोध मार्च, महिलाएं भी हुईं शामिल

    नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ महाराष्ट्र के सोलापुर में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। नवी मुंबई में भी महिलाओं ने विरोध मार्च निकाला।

    मुरादाबाद में जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी

    मुरादाबाद में जामा मस्जिद के बाहर नारेबाजी

    मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुरादाबाद में जुम्मे की नमाज़ शांतिप्रिय तरीके से समपन्न हुई है और कहीं किसी तरह की अप्रिय बात नहीं है। जामा मस्जिद के बाहर कुछ युवकों ने नारेबाजी की थी, उन्हें समझा बुझाकर वापस भेज दिया है। प्रदर्शन में किसी भी तरह से किसी को चोट नहीं आई है।

    हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन

    हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन

    हैदराबाद में मक्का मस्जिद के बाहर भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा के विवादित बयान के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। पुलिस बल और सीआरपीएफ इलाके में तैनात हैं।

    बंगाल में भी प्रदर्शन, स्थिति नियंत्रण में

    बंगाल में भी प्रदर्शन, स्थिति नियंत्रण में

    पश्चिम बंगाल के हावड़ा में लोगों ने नुपुर शर्मा और निष्कासित नेता नवीन जिंदल द्वारा विवादित बयान पर विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं। स्थिति नियंत्रण में है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+