तिरुपति-तिरुमाला में 3 दिन की बारिश ने मचाई तबाही, 4 करोड़ रुपए की संपत्ति हुई तबाह
हैदराबाद, 21 नवंबर। दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु इन दिनों भारी बारिश का प्रकोप झेल रहे हैं। शनिवार को केरल में बारिश के कारण ही अयप्पा तीर्थयात्रा को एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था। साथ ही सबरीमाला मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए गए थे। इसी तरह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला और तिरुपति में बारिश ने 30 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 17 से 19 नवंबर तक भगवान वेंकटेश्वर की नगरी तिरुमाला तिरुपति में भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया, जिसकी वजह से यहां पर 4 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान अभी तक हो चुका है।

3 दिन की बारिश ने मचाई तबाही
Recommended Video
इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम बोर्ड के अध्यक्ष आईवी सुब्बा रेड्डी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शेषाचल पर्वत श्रृंखला में चेक डैम और अन्य जल निकाय फट गए, जिससे तिरुपति शहर में जलभराव हो गया है। टीटीडी के मुताबिक, 3 दिन की बारिश में लगभग 4 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। इसमें पहले घाट रोड पर अक्कागरला मंदिर में रिटेनर वॉल का नुकसान, पहले घाट रोड पर चार स्थानों पर भूस्खलन और दूसरे घाट रोड पर 13 स्थानों पर भूस्खलन।
इसके अलावा रिटेनर वॉल गिरने से नारायणगिरी रेस्ट हाउस के कमरे क्षतिग्रस्त हो गए। टीटीडी अधिकारियों ने वहां और एसवी गेस्ट हाउस में रहने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। श्रीवारी मेट्टू के फुटपाथ और सीढ़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। टीटीडी प्रशासनिक भवन की पिछली दीवार और कई टीटीडी चौकड़ी कॉलोनियों की परिसर की दीवारों का भी नुकसान हुआ है। कपिलातीर्थ में मंडपम में हुए नुकसान का आधिकारिक तौर पर 70 लाख रुपये का आकलन किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications