लोकसभा चुनाव 2019: उन्नाव लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद भाजपा के साक्षी महाराज हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के अरुण शंकर शुक्ला को 310173 वोटों से हराया। इस चुनाव में सपा दूसरे, बसपा तीसरे और कांग्रेस चौथे नंबर पर रही थी।

profile of Unnao lok sabha constituency

उन्नाव लोकसभा सीट में विधानसभा क्षेत्र

यूपी की उन्नाव लोकसभा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत 6 विधान सभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम बांगरमऊ, सफीपुर, मोहन, उन्नाव, भगवंतनगर और पुरवा हैं। सफीपुर और मोहन सीट, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। उन्नाव लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पहली बार 1952 में चुनाव हुए थे, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विश्वम्भर दयाल त्रिपाठी पहले सांसद बने थे। 1952 से लेकर 1971 तक यहां कांग्रेस का ही कब्जा रहा। लेकिन 1977 के चुनाव में जनता दल ने यहां पर कांग्रेस का विजय रथ रोका था। वहीं साल 1980 और 1984 के चुनावों में भी इस सीट पर कांग्रेस का ही प्रभुत्व रहा।

साल 1989 में यहां जनता दल ने जीत दर्ज की। साल 1991 में पहली बार यहां पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत के साथ खाता खोला और देवी बक्स यहां से सांसद बने। वो लगातार तीन बार यहां से निर्वाचित हुए। 1999 के चुनाव में सपा के दीपक कुमार ने बीजेपी को यहां हरा दिया। साल 2004 में ये सीट बसपा के नाम रही तो वहीं साल 2009 में यहां से कांग्रेस की जानी-मानी नेता अन्नू टंडन एमपी बनी।

साक्षी महाराज

साक्षी महाराज की पिछले 5 साल के दौरान लोकसभा में उपस्थिति 94 प्रतिशत रही है। इस दौरान उन्होंने 12 डिबेट में हिस्सा लिया है और 175 प्रश्न पूछे हैं। साक्षी महाराज इससे पहले मथुरा और फर्रुखाबाद के भी सांसद रह चुके हैं।

उन्नाव लोकसभा सीट, एक परिचय- प्रमुख बातें

कानपुर शहर से लगे हुआ उन्नाव चमड़े के कामों के लिए भारत में मशहूर है
उन्नाव जिला 4,589 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है
उन्नाव की कुल जनसंख्या 3,108,378 है, जिसमें से 52% पुरुष और 48% महिलाएं हैं
उन्नाव की साक्षरता दर 66.37% है
उन्नाव में हिंदुओं की आबादी 87 प्रतिशत और मुस्लिमों की आबादी 11 प्रतिशत
साल 2014 में हुए चुनाव में 2164392 मतदाताओं ने हिस्सा लिया
55 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान में की भागेदारी

साल 2019 में इस सीट पर किसे विजय मिलती है, ये देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+