लोकसभा चुनाव 2019- ओंगोले लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की ओंगोले लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वाईवी सुब्बा रेड़्डी हैं। जो वाईएसआर कांग्रेस पार्टी से हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी के उम्मीदवार मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी को 15,658 वोटों से हराया था। इन दोनों के बीच इस चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, चौथे नंबर पर बीएसपी और पांचवे नंबर पर आम आदमी पार्टी थी. नोटा पर 5781 लोगों ने बटन दबाया।

profile of ongole lok sabha constituency

ओंगोले लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें

आंध्र प्रदेश की ओंगोले लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनके नाम यारागोंडापलेम, दारसी, ओंगोले, कोडांपी, मारकपुरम,गिदालुर, कानीगिरी हैं। जिसमें से यारागोंडापलेम और कोडांपी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं।। इस सीट पर पहला चुनाव साल साल 1952 में हुआ। जिसमें एम नानादास
ने निदर्लीय के तौर पर जीत हासिल की और सांसद बने। 1957 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रोंडा नारापा रेड्डी ने चुनाव जीता और सांसद बने। वहीं 1962 में इस सीट से कम्यूनिस्ट पार्टी
ऑफ इंडिया के मडाला नारायणस्वामी ने जीत हासिल की।

साल 1967 से 1980 तक हुए आम चुनाव में कांग्रेस ने लगातार चार बार इस सीट पर जीत हासिल की। साल 1984 में तेलगुदेशम पार्टी ने कांग्रेस को हराकर पहली बार इस सीट पर जीत हासिल की। इसके बाद 1989 में कांग्रेस ने इस सीट पर वापसी की और 1999 तक हुए चार आम चुनावों में जीत दर्ज की। 1999 में एक बार फिर तेलगुदेशम ने यहां झंडा गाड़ा और केबी कृष्णा मूर्ति सांसद बने। वहीं 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने फिर से यहां जीत दर्ज की. कांग्रेस से अलग होने वाली वाईएसआर ने 2014 में ये सीट जीती।

वाईवी सुब्बा रेड़्डी

ओंगोले लोकसभा सीट से सांसद वाईवी सुब्बा रेड़्डी के सासंद के तौर पर कार्यकाल की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक उनकी लोकसभा में उपस्थिति 76 फीसदी रही। वाईवी सुब्बा रेड़्डी ने लोकसभा मे करीब 388 सवाल पूछे और सदन की 54 बहसों में हिस्सा लिया। 57 साल के वाईएसआर कांग्रेस के नेता और सांसदवाईवी सुब्बा रेड़्डी
पोस्ट ग्रेजुएट हैं और बिजनेसमेन है।

ओंगोले, लोकसभा सीट परिचय- प्रमुख बातें

ओंगोले लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 20,22,411 है
ग्रामीण आबादी 78.18% और शहरी आबादी 21.82 फीसदी है
अनुसूचित जाति 22.4 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 3.92 फीसदी है
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 12,08,225 लोगों ने वोट डाला.
पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,03025 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,05200 थी
महिलाओं ने इस सीट पर पुरुषों को वोटिंग में मात दी
इस सीट पर कुल मतदाता 14,70,483 है
पुरुष वोटरों की संख्या 7,36,245 और महिला वोटरों की संख्या 7,34,238

ओंगोले लोकसभा सीट पर 1980 के बाद के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने सात बार और टीडीपी ने यहां से दो बार चुनाव जीता है. वाईएसआर कांग्रेस ने साल 2014 में यहां जीत दर्ज की थी। यहां त्रिकोणीय चुनाव की संभावना बन सकती है। अब देखना होगा कि जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+