लोकसभा चुनाव 2019: विजयवाड़ा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Vijayawada, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश की विजयवाड़ा लोकसभा सीट से इस वक्त टीडीपी पार्टी की नेता केसीनेनी श्रीनिवास सांसद हैं। जिन्होंने साल 2014 में YSRC नेता के. राजेंद्र प्रसाद को 74 हजार 862 वोटों से हराकर अपने नाम की थी। कृष्णा जिले में स्थित विजयवाड़ा राज्य का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। विजयवाड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (निर्वाचन क्षेत्र संख्या 30) में कुल मतदाताओं की संख्या 15,64,513 है। इनमें से 7,81,156 मतदाता पुरुष हैं और शेष 7,83,357 महिलाएं हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में 11,95,075 लोगों वोट डाले। इनमें 6,02,198 मतदाता पुरुष और 5,92,877 मतदाता महिलाएं थी।

    profile of Vijayawada lok sabha constituency

    राजनीतिक घटनाक्रम:

    विजयवाडा में पहला चुनाव 1952 में हुआ था। इस चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार हरिन्द्रनाथ चट्टोपाध्याय ने चुनाव जीता था। 1957 में कांग्रेस के कोमराजू अचम्बा ने इस सीट पर जीत दर्ज की। इसके बाद 1962 में इस सीट से कांग्रेस के केएल राव ने जीते। वे 1962 से 1977 तक इस सीट से सांसद रहे। इसके बाद 1977 और 1980 में यह सीट कांग्रेस के पास ही रही। लेकिन 1984 में टीडीपी ने कांग्रेस से यह सीट छीन ली। 1984 में बीएस राव यहां के सांसद बने। लेकिन 1989 में हुए चुनाव में कांग्रेस के सी विद्या ने इस सीट पर जीत दर्ज की। लेकिन 1991 में टीडीपी के बीएसराव ने कांग्रेस के सी विद्या को हराकर इस सीट पर फिर से कब्जा जमा लिया। 1966 और 1998 में इस सीट पर कांग्रेस ने फिर जीत दर्ज की। दोनों बार यहां से पी उपेंद्र सांसद चुने गए। 1999 के चुनाव में टीडीपी के जीआर मोहन ने इस सीट से चुनाव जीते। 2004 और 2009 में कांग्रेस के एल राजगोपाल यहां से सांसद बने। 2014 में टीडीपी के केशीनेनी श्रीनिवास यहां से सांसद चुने गए।

    मौजूदा सांसद के बारे में:
    केसीनेनी श्रीनिवास पहली बार टीडीपी की टिकट से लोकसभा पहुंचे। अपने पांच साल के कार्यकाल में श्रीनिवास ने लोकसभा में मई 2014 से लेकर दिसंबर 2018 तक 298 सवाल पूछे और 27 डिबेट में हिस्सा लिया। उनकी लोकसभा में उपस्थिति 82 फीसदी रही। विजयवाड़ा सीट काफी लंबे समय तक कांग्रेस की सीट रही है। इस सीट पर 11 बार कांग्रेस जीती है। इस लोकसभा सीट के अंतर्गत तिरुवूर,विजयवाड़ा पश्चिम ,विजयवाड़ा मध्य, विजयवाड़ा पूर्व ,मायलावरम ,नंदीगामा, जग्गयपेट्टा सात विधानसभा सीटें आती हैं। इसी सीट पर ओबीसी और एससी वोटरों का दबदबा माना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनावों में मोदी लहर होने के बावजूद इस सीट से टीडीपी ने जीत दर्ज की।

    विजयवाड़ा एक परिचय: प्रमुख बातें

    • विजयवाड़ा का उल्लेख कई पौराणिक कथाओं में भी मिलता है।
    • विजयवाड़ा बैजवाड़ा के नाम से भी प्रसिद्ध है, जो कि शहर का पुराना नाम है।
    • विजयवाड़ा देश का एक जाना माना पर्यटन स्थल है। यह रसीले आम, विभिन्न प्रकार की मिठाइयों और कई खूबसूरत झरनों के लिए जाना जाता है।
    • आज के समय में विजयवाड़ा आज विजयवाड़ा विश्व के सर्वाधिक तेजी से विकसित होते शहरों में से एक है।
    • मैकिंसे क्वाटेरली पत्रिका ने इसे भविष्य का ग्लोबल सिटी करार दिया है।
    • यह शहर तीन तरफ पानी से और एक तरफ पहाड़ से घिरा हुआ है, जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता देखते ही बनती है।
    • विजयवाड़ा कृष्णा नदी के तट पर बसा है, जो कि शहर के दक्षिणी भाग से होकर गुजरती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+