लोकसभा चुनाव 2019: सिलचर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। आज हम बात करेंगे असम राज्य के सिलचर लोकसभा सीट के बारे में जहां से सुष्मिता देव सांसद हैं। सुष्मिता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की नेता हैं और उन्होंने साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार और सांसद रहे कबिन्द्र पुरकायस्थ को मात देते हुए जीत हासिल की थी। इस चुनाव में सुष्मिता देव को कुल 336,451 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के कबिन्द्र पुरकायस्थ को 301,210 वोट मिले थे। वहीं इस सीट पर दोनों पार्टियों के वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 42.07 फीसदी वोट मिले थे जबकि भाजपा को 37.66 फीसदी वोट मिले थे।

profile of Silchar East lok sabha constituency

अब सिलचर लोकसभा सीट के बारे में बात करें तो यह गुवाहाटी से 420 किमी की दूरी पर स्थित है। इस शहर में भारत के दूर-दराज़ के इलाकों से व्यावसायिक लोग आकार बसते हैं। सिलचर बराक नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। यह क्षेत्र मुख्य रूप से चाय, धान तथा कई अन्य उत्पादों का व्यवसायकेंद्र है। सिलचर में उद्योगों की संख्या सीमित है और यहां मुख्यत: कागज और चाय के डिब्बे बनाए जाते हैं। सिलचर को असम राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर माना जाता है। सिलचर काछाड़ जिले में आता है।

अब सिलचर के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में आपको बता दें कि यहां पहली बार 1977 में लोकसभा चुनाव हुए थे। जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रशीदा हक चौधरी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1980 में लोकसभा चुनाव हुए इसमें कांग्रेस ने संतोष मोहन देव को चुनाव मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की। संतोष 1984 का चुनाव भी इसी सीट से लड़े और दूसरी बार जीत हासिल की। इसके बाद राजनीति ने करवट ली और 1991 के चुनाव में यह सीट बीजेपी के कब्जे में चली गई और कबिन्द्र पुरकायस्थ ने कांग्रेस के संतोष को मात देते हुए जीत हासिल की।

संतोष मोहन देव रहे हैं सबसे ज्यादा बार सांसद

लेकिन अगले साल मतलब 1996 में यह सीट फिर से कांग्रेस की झोली में चली गई और संतोष मोहन देव तीसरी बार सांसद चुने गए। 1998 के चुनाव में बीजेपी को जीत मिली और कबिन्द्र दूसरी बार सांसद चुने गए। इसके बाद 1999 और 2004 में यह सीट कांग्रेस के कब्जे में रही लेकिन 2009 के चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की और फिर 2014 के चुनाव में कांग्रेस ने सुष्मिता देव को मैदान में उतारा और उन्होंने जीत हासिल की।

वोटरों की कुल संख्या 10,60,175 है

सिलचर सीट के लिए वोटरों की कुल संख्या 10,60,175 है। इसमें 5,54,540 पुरुष वोटर हैं और 5,05,635 महिला वोटर हैं। वहीं इस सीट के भौगोलिक स्थिति के बारे में बात करे तो यहां की कुल जनसंख्या 16,77,821 है। जिसमें 81.20 फीसदी लोग गांवों में निवास करते हैं जबकि 18.80 फीसदी लोग शहरों में रहते हैं। 14.54 फीसदी अनुसूचित जाती से आते हैं जबकि अनुसूचित जन जाति के लोगों की संख्या 1.03 फीसदी है। इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी के स्ट्राइक रेट की बात करे तो 1980 के बाद से यहां कांग्रेस को 6 बार जीत मिली है जबकि बीजेपी को 3 बार जीत हासिल हुई है।

सदन में उठाए 279 सवाल

मौजूदा सांसद सुष्मिता देव ने सदन में कुल 279 सवाल उठाए हैं। सदन में उनकी उपस्थिति 80 फीसदी रही है। 82 चर्चाओं में इन्होंने हिस्सा लिया है। 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 75 प्रतिशत वोट पड़े थे। जिसमें कुल वोटरों की संख्या 7,99,830 थी। इसमें 4,28,949 पुरुष मतदाता थे और 3,70,881 महिला मतदाताओं ने वोटिंग में हिस्सा लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+