लोकसभा चुनाव 2019: जानिए कर्नाटक की शिमोगा सीट के बारे में

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान सांसदों की अगली कड़ी में हम बात करेंगे कर्नाटक राज्य शिमोगा संसदीय सीट के बारे में जहां से वर्तमान में बीवाई राघवेंद्र सांसद है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और लिंगायत कम्युनिटी से ताल्लुक रखने वाले राघवेंद्र ने शिमोगा संसदीय क्षेत्र से 2014 लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री सारे कोप्पा बंगारप्पा को 50 हजार से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हराया था। राघवेंद्र PES इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट शिमोगा के मैनेजिंग ट्रस्टी भी हैं। शिमोगा को पहले शिवमोग्गा के नाम से भी जाना जाता था। भारत के कर्नाटक राज्य के मध्य भाग में एक बड़ा शहर और शिमोगा का जिला मुख्यालय है। तुंगा नदी के तट पर स्थित शिमोगा को पश्चिमी घाट के पहाड़ी क्षेत्र के लिए प्रवेश द्वार के रूप में देखा जाता है।

लोकसभा चुनाव 2019: जानिए कर्नाटक की शिमोगा सीट के बारे में

भगवान शिव के नाम से प्रसिद्ध शिमोगा का एक प्रचीन इतिहास है। इस शहर की स्थापना सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी में की थी। इस शहर को 16वीं शताब्दी के दौरान केलाडी नायक शासन के तहत एक स्वतंत्र पहचान मिली। शिमोगा कर्नाटक में हाई स्कूल और प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा (कक्षा 11 वीं और 12 वीं) के साथ-साथ कर्नाटक के कई अन्य प्रमुख शहरों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। भद्रावती जिले का एक प्रमुख शिक्षा केंद्र भी है। शिमोगा अपने आस-पास के जिलों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे कर्नाटक के लिए एक बहुत एजुकेशन हब के रूप में खड़ा है, जहां ब्रिटिश के वक्त के पुराने संस्थान बने हुए हैं।

अब अगर कर्नाटक के शिमोगा संसदीय सीट की बात की जाए तो यहां पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों की हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। इस सीट से 1977 से लेकर अब तक छह बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। वहीं, बीजेपी ने भी चार बार इस सीट पर अपना कब्जा जमाया है। पिछली बार इस सीट से राघवेंद्र ने राज्य के पूर्व सीएम को बड़े अंतर से मात दी थी।

शिमोगा संसदीय सीट की आबादी 20,09,358 हैं, जिसमें से ज्यादातर लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं। शिमोगा के करीब 68.96 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और करीब 32 फीसदी लोग शहरों में रह रहे हैं। इसके अलावा वर्ग के आधार पर देखे तो शिमोगा में 16.5 फीसदी से कम अनुसूचित जाति के लोग है और 4 फीसदी से भी कम अनुसूचित जनजाति के लोग है।

इस सीट पर अगर वोटिंग टर्नआउट की बात करे तो 2014 में 72 फीसदी लोगों ने वोट किया था। पिछले लोकसभा चुनाव में शिमोगा सीट पर कुल 11,29,008 लोगों ने वोट किया था, जिसमें से 5,56,601 महिलाओं और 5,72,407 पुरुषों ने वोट किया था। पिछले साल कर्नाटक के शिमोगा लोकसभा उपचुनाव में दो मुख्यमंत्री के बेटों के मैदान में उतरने से मुकाबला दिलचस्प हो गया था। बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बी राघवेंद्र को मैदान में उतारा है. वहीं येदियुरप्पा की इस परंपरागत सीट पर जीत दर्ज करने के लिए जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन ने पूर्व मुख्यमंत्री एस बंगारप्पा के बेटे मधु बंगारप्पा के टिकट दिया था। हालांकि, उपचुनाव में बीजेपी को जीत हासिल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+