लोकसभा चुनाव 2019: महबूबाबाद लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: तेलंगाना की महबूबाबाद लोकसभा सीट से टीआरएस नेता अजमीरा सीताराम नाइक सांसद हैं। साल 2014 के चुनाव में उन्होंने यहां पर कांग्रेस के कद्दावर नेता पी. बलराम को 34,992 वोटों से पराजित किया था। जमीरा सीताराम नाइक को यहां पर 3,20,569 वोट मिले थे जबकि पी. बलराम को केवल 2,85,577 वोटों पर संतोष करना पड़ा था। तीसरे नंबर पर रहे टीडीपी के उम्मीदवार बनोथ मोहनलाल थे, उन्हें मात्र 2,15,904 वोट प्राप्त हुए थे। साल 2014 के चुनाव में यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 13,87,343 थी, जिसमें से केवल 11,24,370 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग यहां पर किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 5,62,073 और महिलाओं की संख्या 5,62,297 थी।

profile of Mahabubabad lok sabha constituency

तेलंगाना की महबूबाबाद लोकसभा सीट वारंगल और खम्माम जिले में आती है, 2011 की जनगणना के मुताबिक यहां की जनसंख्या 18,41,050 है, जिसमें से 87 प्रतिशत आबादी ग्रामीण है और केवल 12.99% आबादी शहरी है, यहां पर 13.15% वर्ग के और 35.87% लोग एसटी वर्ग के हैं, यह सीट ST वर्ग के लिए आरक्षित है। यहां के निवासियों की आजीविका का प्रमुख साधन खेती है। महबूबाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में सात विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं दोरनाकल, महबूबाबाद, नरसामपेट, मुलुग, पिनपाका, येल्लांडू और भद्राचलम, इनमें से छह सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं। इनमें से चार सीटों पर कांग्रेस, दो पर टीआरएस और एक सीट पर टीडीपी विधायक हैं।

यह सीट 2008 में हुए लोकसभा सीटों के परिसीमन के बाद बनी, इसके बाद से यहां पर दो ही लोकसभा चुनाव हुए हैं, एक चुनाव में कांग्रेस और और एक बार टीआरएस को जीत मिली है, 15वीं लोकसभा में यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे कांग्रेस उम्मीदवार बलराम नाइक केंद्रीय मंत्री भी रहे थे जबकि साल 2014 में हुए लोकसभा चुनावों में टीआरएस के अजमीरा सीताराम नाइक को सफलता हासिल हुई थी, दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक सांसद अजमीरा सीताराम नाइक की संसद में उपस्थिति 71 फीसदी रही है, उन्होंने इस दौरान केवल 28 बहसों में हिस्सा लिया और 134 सवाल पूछे हैं, इस दौरान वह एक भी प्राइवेट मेंबर बिल नहीं लाए हैं, सीताराम नाइक को उनके निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 17.50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित हुई थी जो ब्याज समेत मिलाकर 19.52 करोड़ रुपये हो गई थी, उन्होंने यह पूरी राशि विकास कार्यों में खर्च कर दी है।

कभी कांग्रेस की सेफ सटी कही जाने महबूबाबाद लोकसभा सीट पर आज टीआरएस का राज है, पिछले चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन इस सीट समेत पूरे राज्य में काफी खराब रहा था जबकि टीआरएस का प्रदर्शन इस सीट समेत पूरे राज्य में बेहतरीन था। उसने राज्य की 17 सीटों में से 11 पर जीत दर्ज की थी, यही नहीं इस चुनाव के बाद कांग्रेस, वायएसआर कांग्रेस और टीडीपी के एक-एक सांसद केसीआर खेमे में चले गए जिससे अब टीआरएस का स्कोर 14 है, जबकि एक-एक सीट पर बीजेपी, कांग्रेस और AIMIM के सांसद हैं, हाल के विधानसभा चुनाव में भी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के पास इस 88 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 19, AIMIM को 2, टीडीपी को 2 , भाजपा को 1, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक को 1 और निर्दलीय को 1 सीट मिली थी। ऐसे में यहां टीआरएस को चुनौती देना दूसरे दलों के लिए आसान नहीं होगा, देखते हैं इस बार के लोकसभा चुनाव में भी उसका जादू यूं ही बरकरार रहता है या फिर हमें कुछ चौंकाने वाले नतीजे देखने को मिलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+