लोकसभा चुनाव 2019: कृष्णानगर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तृणमूल कांग्रेस के तपस पॉल हैं। 60 साल के तपस पाल यहां से दूसरी बार सांसद बने हैं। तपस पॉल को साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 438789 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर रहे थे सीपीएम के झा शांतनु, जिन्हें 367534 वोट मिले थे। इस तरीके से यहां से तृणमूल कांग्रेस 71255 वोटों से जीती थी। कृष्णानगर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तपस पॉल ने संसद में केवल 8 डिबेट में भाग लिया है। कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल उन्होंने संसद के पटल पर नहीं रखा है। वहीं जनता के लिए सिर्फ 7 सवाल पूछे हैं जो कि एवरेज से काफी कम है। लोकसभा में उनकी मौजूदगी भी कम ही दिखती है वह केवल 44 फ़ीसदी लोकसभा में मौजूद रह पाए हैं।

profile of Krishnanagar lok sabha constituency

साल 1967 में कृष्णानगर की लोकसभा सीट से निर्दलीय सांसद हरी पाडा चट्टोपाध्याय (haripada chattopadhyay) जीत कर लोकसभा पहुंचे। उसके बाद साल 1971 में चुनाव हुए तो यहां से लगातार सीपीआई(एम) की सीट से रेनू पैडा दास (Renu pada das) 1989 तक यहां की सांसद रही। उसके बाद 1989 में अजॉय मुखोपाध्याय चुनाव लड़े जो 1999 तक यहां के सांसद रहे। 1999 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेई की सरकार और यहां से पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई satyabrata मुखर्जी यहां से जीत कर लोकसभा पहुंचे। लेकिन 2004 में यहां से भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा और दोबारा से चली गई ये सीट सीपीआई(एम) के पास। इस बार सांसद बने jyotirmoyee sikdar। साल 2009 में यहां से ममता बनर्जी का राज शुरू होता है और ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की सीट पर लगातार दो बार से सांसद हैं तपस पॉल। अब देखना होगा कि साल 2019 में कौन यहां से चुनकर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+