हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: जानिए, करनाल सीट के बारे में
Recommended Video
नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को एक ही चरण में वोटिंग होगी, 24 अक्टूबर को चुनाव नतीजे सामने आएंगे। चुनाव घोषित होने के साथ ही प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। बात करें करनाल विधानसभा सीट की तो ये प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट में से एक है। इसकी अहम वजह है कि इस सीट का प्रतिनिधित्व खुद प्रदेश के मौजूदा सीएम मनोहर लाल खट्टर कर रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने इस सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। एक बार फिर से मनोहर लाल खट्टर इस सीट से दावेदारी कर रहे हैं। मौजूदा हालात में ये सीट सीएम खट्टर का गढ़ मानी जा रही है। आइये नजर डालते हैं करनाल विधानसभा सीट के सियासी समीकरण पर...

करनाल विधानसभा सीट पर एक नजर
करनाल विधानसभा क्षेत्र करनाल जिले का एक हिस्सा है। ये करनाल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तरह आने वाली नौ विधानसभा सीटों में से एक है। ये क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश से करीब ही स्थित होने की वजह से इसका नाम का महाभारत के पात्र दानवीर कर्ण के नाम पर पड़ा है। इस सीट को सिख, ब्राह्मण, राजपूत और महाजन वोटों से प्रभावित क्षेत्र माना जाता है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो 2014 और 2019 में दोनों ही बार बीजेपी ने करनाल में जीत हासिल की है।
क्षेत्र की जनसंख्या और साक्षरता दर
2011 की जनगणना के अनुसार करनाल की आबादी 15,05,324 है, जिनमें पुरुषों की जनसंख्या 7,97,712 और महिलाओं की संख्या 7,07,612 है। जनगणना के लिहाज से करनाल राज्य में 5वें स्थान पर है। करनाल में लिंग अनुपात 887 है। करनाल में अनूसुचित जाति के लोगों की 22.6 फीसदी है। वहीं करनाल में साक्षरता दर की बात करें तो ये करीब 74.7 फीसदी है। जिले की ज्यादातर आबादी कृषि पर निर्भर है।
2014 विधानसभा चुनाव का हाल
2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव पर नजर डालें तो उस समय बीजेपी ने यहां शानदार जीत दर्ज की। भाजपा ने उस समय कुल 47 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पहली बार प्रदेश में अपने बलबूते सरकार बनाई थी। पार्टी ने 2009 में मिली चार सीटों के बाद प्रदेश में अप्रत्याशित जीत दर्ज की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में आईएनएलडी को 19 और कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं। बात करें करनाल सीट की यहां से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर को उस चुनाव में 82,485 वोट मिले थे। उनका वोट प्रतिशत 58.78 फीसदी रहा। दूसरे नंबर रहे निर्दलीय उम्मीदवार जय प्रकाश गुप्ता करनाल को 18,712 मत मिले थे। इनका वोट प्रतिशत 13.33 फीसदी रहा था। यानी खट्टर करीब 63 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की थी। तीसरे नंबर इंडियन नेशनल लोकदल के मनोज वाधवा रहे, उन्हें 17,685 वोट मिले थे। कांग्रेस उस चुनाव में इस सीट पर चौथे नंबर रही थी। कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र नरवाल को 12,804 वोट मिले।
जानिए कब हुआ इस सीट पर पहला चुनाव
करनाल विधानसभा सीट पर 2009 में हुए चुनाव में कांग्रेस की सुमिता सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने एचजेसीबीएल के जय प्रकाश को 3 हजार से ज्यादा मतों से हराया। 2005 के चुनाव में इस सीट पर आईएनएलडी के ईश्वर सिंह पलाका ने कांग्रेस लहरी सिंह को करीब 5 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। बता दें कि इस सीट पर पहली बार चुनाव साल 1967 में हुए थे। उस समय इस सीट पर बीजेएस को जीत मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications