हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: जींद सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Haryana Assembly Elections: जानिए Jind Seat के सियासी समीकरण । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती का काम 24 अक्टूबर को होगा। यहां एक लाख तीस हजार मशीनों द्वारा मतदान कराया जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीट हैं। जबकि मतदाताओं की संख्या 1.82 करोड़ है। साल 2014 के चुनावों में बीजेपी को 47 सीटें हासिल हुई थीं, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिली थीं।

    Jind

    चलिए अब बात करते हैं राज्य की जींद सीट के बारे में। वर्तमान में यहां इनेलो के डॉ. हरी चंद मिड्ढा विधायक हैं। 2014 में हुए विधानसभा चुनावों में यहां डॉ. हरिचंद मिड्ढा ने 31,631 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्होंने बीजेपी के सुरेंद्र लाल बरवाला को 2,257 वोटों के कम अंतर से हराया था। इससे पहले 2009 में हुए विधानसभा चुनाव में भी इनेलो के ही हरी सिंह मिड्ढा ने जीत हासिल की थी। इस चुनाव में उन्हें 34,057 वोट मिले थे। उनकी टक्कर कांग्रेस के मांगे राम से थी। 2009 में हुए चुनाव में मांगे राम को 26,195 वोट हासिल हुए थे।

    चुनावी इतिहास

    1977 में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार मांगे राम ने 15,751 वोटों से जीत हासिल की। जबकि जेएनपी के प्रताप सिंह 9,646 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 1982 के चुनावों में लोकदल के ब्रिज मोहन 27,045 वोटों के साथ जीते। उन्होंने कांग्रेस के मांगे राम को 146 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया था। 1987 के चुनावों में लोकदल पार्टी सत्ता में आई। इस बार लोकदल के प्रमानंद 39,323 वोटों से जीते।

    उन्होंने कांग्रेस के मांगे राम गुप्ता को हराया। मांगे राम को 31,221 वोट मिले थे। इसके बाद 1991 में चुनाव हुए और कांग्रेस सत्ता में आई। इस बार कांग्रेस के मांगे राम गुप्ता ने 35,346 वोटों के साथ जीत हासिल की। उन्होंने जेपी के टेकराम को 16,133 वोटों के अंतर से हराया।

    फिर 1996 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर एचवीपी के ब्रज मोहन ने 40,803 वोटों के साथ कांग्रेस के मांगे राम को मात दी। उन्होंने मांगे राम को 18,558 वोटों के अंतर से हराया। इसके बाद साल 2000 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मांगे राम गुप्ता एक बार फिर सत्ता में आए।

    उन्होंने इस बार 41,621 वोट हासिल किए और इनेलो के गुलशन लाल को 4,643 वोट के अंतर से हराया। 2005 में हुए चुनावों में भी कांग्रेस के मांगे राम गुप्ता का इस सीट पर कब्जा रहा। उन्होंने पिछली बार से अधिक 43,883 वोटों के साथ जीत हासिल की। इस बार उन्होंने इनेलो के सुरेंद्र सिंह को हराया। इन चुनावों में सुरेंद्र सिंह को 26,448 वोट मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+