लोकसभा चुनाव 2019: गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की गौतम बुद्ध नगर सीट पर इस वक्त भाजपा का कब्जा है। साल 2014 में यहां पर बीजेपी के डॉ महेश शर्मा ने सपा के नरेंद्र भाटी को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में इस सीट पर सपा दूसरे, बसपा तीसरे, आप चौथे और कांग्रेस 5वें नंबर पर रही थी। डॉ महेश शर्मा और नरेंद्र भाटी के बीच जीत का अंतर 23 प्रतिशत वोटों का था। इस लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 विधान सभा क्षेत्र आते हैं, जिनके नाम हैं नोएडा, दादरी, जेवर, सिकंदराबाद और खुर्जा, जिसमें खुर्जा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

profile of Gautam Budh Nagar lok sabha constituency

राजनीतिक घटनाक्रम:
2009 में पहली बार गौतम बुद्ध नगर में लोक सभा चुनाव हुए थे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के महेश शर्मा को हरा कर बहुजन समाज पार्टी के सुरेन्द्र सिंह नागर यहां के पहले सांसद बने थे लेकिन अब वो समाजवादी पार्टी के सदस्य हैं, वो 2009 से 2014 तक नागर कृषि समिति के सदस्य भी रह चुके हैं लेकिन साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. महेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी के नरेन्द्र भाटी को हरा कर इस सीट पर कब्जा किया।

मौजूदा सांसद के बारे में:
बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े महेश शर्मा राज्य के सांस्कृतिक मंत्री हैं और स्वतंत्र भार संभल रहे हैं, शर्मा पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं, ये नोएडा में विधान सभा के सदस्य भी रहे हैं। पिछले 5 सालों के कार्यकाल के दौरान डॉ महेश शर्मा की लोकसभा में उपस्थिति 97 प्रतिशत रही, इस दौरान उन्होंने मात्र केवल 1 डिबेट में हिस्सा लिया है।

गौतमबुद्ध नगर एक परिचय: प्रमुख बातें

  • दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर का एक यशस्वी इतिहास रहा है, कहते हैं कि रावण के पिता, विसेस्व ऋषि का जन्म यहीं बिसरख में हुआ था।
  • द्वापरयुग यानि महाभारत काल में यहीं पर द्रोणाचार्य का आश्रम हुआ करता था, जहां कौरवों और पांडवों ने अस्त्र शास्त्र का प्रशिक्षण लिया था।
  • गौतम बुद्ध नगर सितम्बर 1997 में गाज़ियाबाद और बुलन्दशहर के कुछ भागों को मिला कर के बनाया गया था।
  • गौतम बुद्ध नगर 1442 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
  • गौतम बुद्ध नगर की 84 प्रतिशत आबादी हिंदू और 13 प्रतिशत जनसंख्या मुस्लिम है।
  • साल 2014 के चुनाव में 1986109 वोटरों ने हिस्सा लिया था, जिसमें 55 प्रतिशत पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाएं शामिल थीं।
  • यह जिला औद्योगिक कारखाने, टेक्निकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट की नौकरी के लिए देशभर में जाना जाता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+