लोकसभा चुनाव 2019: बोलपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की बोलपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुपम हाज़रा हैं। उन्होंने इस सीट पर CPI(M) के नेता डॉ. रामचंद्र डोमे (Dr.Ram Chandra Dome) को 236,114 वोटों से पराजित किया था। अनुपम हाज़रा को इस सीट पर 630,693 वोट मिले थे, तो वहीं CPI(M)नेता को मात्र 394,579 वोटों पर संतोष करना पड़ा था। इस सीट पर नंबर तीन पर भाजपा नेता कामिनी मोहन सरकार थे, जिन्हें कि 197,474 वोट मिले थे, तो वहीं चौथा नंबर कांग्रेस नेता तपन कुमार साहा का था जिन्हें सिर्फ 46,953 वोट ही प्राप्त हुए थे, आपको बता दें कि बोलपुर लोकसभा सीट SC वर्ग के लिए आरक्षित है।

बोलपुर लोकसभा सीट का इतिहास
साल 1967 में यहां पहला लोकसभा चुनाव हुआ था, जिसे कि कांग्रेस ने जीता और ए. के. चंद्रा यहां से सांसद चुने गए थे, साल 1971 में यहां पर पहली बार CPI(M) ने जीत दर्ज की और सारादीश रॉय यहां के सांसद बने थे और तब से लेकर साल 2009 तक यहां पर CPI(M)का ही राज रहा है, जिसमें से 1971, 1977, 1980 और 1984 में यहां से सारादीश रॉय सांसद चुने गए और साल 1985, 1989, 1991, 1996, 1998, 1999 और साल 2004 तक यहां से लगातार पूर्व लोकसभा स्पीकर सोमनाथ चटर्जी सासंद चुने गए थे, आपको बता दे कि पिछले साल ही सोमनाथ चटर्जी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था, साल 2009 में यहां से सांसद चुने गए थे CPI(M)नेता डॉ. रामचंद्र डोमे , जिन्हें कि साल 2014 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के नेता अनुपम हाज़रा से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। TMC की यहां पहली जीत थी।
बोलपुर, परिचय-प्रमुख बातें-
बोलपुर सब-डिवीजन बंगाल के बीरभूम जिले में आता है, जो कि विश्व-भारती विश्वविद्यालय के लिए पूरे भारत में मशहूर है, विश्व-भारती विश्वविद्यालय की स्थापना 1921 में ठाकुर रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। बोलपुर का नाम 'बोली' और 'पुर' से बना है, बंगाली भाषा में 'पुर' का अर्थ शहर से होता है। यहां की जनसंख्या 21,98,890 है, जिसमें यहां के 92.50% लोग ग्रामीण इलाकों में और 7.50% लोग शहरी इलाके में रहते हैं, यहां 31.43% लोग एससी वर्ग के और 7.02% लोग यहां एसटी वर्ग के हैं। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15,38,429 थी, जिसमें से केवल 13,04,756 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग यहां पर किया था, जिसमें पुरुषों की संख्या 6,81,996 और महिलाओं की संख्या 6,22,760 है।
दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक सांसद अनुपम हाज़रा की लोकसभा में उपस्थिति 88% रही है और इस दौरान उन्होंने केवल 2 डिबेट में हिस्सा लिया है और 78 प्रश्न पूछे थे। 9 जनवरी 2019 को तृणमूल कांग्रेस ने सांसद अनुपम हाजरा को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था। टीएमसी के मुताबिक अनुपम हाजरा को ऐसी गतिविधियों में पाया गया था, जो कि पार्टी की विचारधारा से मेल नहीं खाती थी।
बोलपुर लोकसभा सीट पर CPI(M) लंबे वक्त से राज करती आई है लेकिन साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस ने उसे भारी मतों से पराजित किया था, जो कि उसके लिए काफी करारा झटका था, आपको बता दें कि इस सीट समेत पूरे राज्य में उस साल सीएम ममता बनर्जी की अगुवाई में तृणमूल कांग्रेस ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 34 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था, जबकि कांग्रेस को 4 और भाजपा को 2 सीटें मिली थी, सीपीएम जिसने कभी बंगाल में 34 साल राज किया था, उसे इस चुनाव में मात्र 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा था, मोदी लहर भी बंगाल में बेअसर रही थी, ऐसे में क्या एक बार फिर से बंगाल में दीदी का जादू चलेगा, यही सवाल हर किसी के दिमाग में घूम रहा है, जिसका जवाब जानने के लिए हमें चुनावी नतीजों का इंतजार करना होगा।












Click it and Unblock the Notifications