लोकसभा चुनाव 2019- नेल्लौर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की नेल्लौर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वाईएसआर कांग्रेस के मेकापाटी राजमोहन रेड्डी है। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में तेलगूदेशम पार्टी(टीडीपी) के ए प्रभाकर रेड्डी को नजदीकी मुकाबले में 13478 वोटों से हराया। इन चुनाव में जहां दूसरे नंबर पर टीडीपी रही वहीं तीसरे तीसरे नंबर पर कांग्रेस, चौथे नंबर पर जेपीसी और पांचवे नंबर राज्यअधिकार पार्टी रही। नोटा पर इस चुनाव में 5549 लोगों ने मुहर लगाई।

नेल्लौर लोकसभा सीट में विधानसभा क्षेत्र
आंध्र प्रदेश की नेल्लौर लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें कन्दूकुर, कावेली, अतमाकुर, कोवुरु, नेल्लौर शहरी, नेल्लौर ग्रामीण और उदयगिरी हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र की सभी सीटें सामान्य हैं और कोई भी आरक्षित सीट नहीं है। इस सीट पर पहला आम चुनाव 1952 में हुआ था। इस चुनाव में बी रामचन्द्रा रेड्डी ने निदर्लीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव
जीता और सांसद बने। वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस को 1957 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर जीत मिली और बी अंजनप्पा सांसद बनें। उन्होंने इस सीट पर लगातार तीन लोकसभा चुनाव लड़े और जीत की हैट्रिक बनाई। 1971 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से कांग्रेस को जीत मिली और उसने 1984 तक इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा।
1984 में तेलगुदेशम पार्टी ने इस सीट पर कांग्रेसे को 6 आम चुनाव के बाद हराया और पुचलपल्ली पेन्कलाहिया सांसद चुन गए। साल 1989 के लोकसभा चुनाव में भी पुचलपल्ली पेन्कलाहिया ही सांसद चुने गए पर इस बार उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर ये चुनाव जीता। साल 1991 से साल 1999 के बीच इस सीट पर तीन आम चुनाव हुए और कांग्रेस ने जीत की हैट्रिक बनाई। 1999 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशमपार्टी के वक्कला राजेश्वरम ने इस सीट पर चुनाव जीता और सांसद निर्वाचित हुए। साल 2004 के चुनाव में लक्ष्मी पनाबका में कांग्रेस को इस सीट पर जीत दिलाई। साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस ने इस सीट से एम राजमोहन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया और उन्होंने इस सीट पर कांग्रेस का परचम फहराया। वाईएसआर कांग्रेस पार्टी बनने के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। 2012 के उपचुनाव उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर लड़ा और जीत दर्ज की।
मेकापाटी राजमोहन रेड्डी का लोकसभा प्रदर्शन
नेल्लौर लोकसभा सीट से सांसद मेकापाटी राजमोहन रेड्डी के दिसंबर 2018 तक के सांसद के तौर कार्यकाल की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक उनकी लोकसभा में उपस्थिति 91 फीसदी रही। लोकसभा में दिसंबर 2018 तक उन्होंने 310 सवाल पूछे हैं और सदन की 59 बहसों में हिस्सा लिया है। 73 साल के एम रोजमोहन रेड्डी ग्रेजुएट हैं और उनका व्यवसाय बिजनेस है।
नैल्लोर लोकसभा सीट, परिचय- प्रमुख बातें-
साल 2014 में नेल्लौर लोकसभा सीट पर 74 फीसदी मतदान हुआ।
इस चुनाव में 11,87,648 लोगों ने वोट दिया।
पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,93,468 और महिला मतदाताओं की संख्या 5,94,180 रही।
इस सीट पर कुल मतदाताओं की बात की जाए तो वो 16,06,140 है।
पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,96,583 है और महिला मतदाताओं की संख्या 8,09,557 है।
नेल्लौर लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 20,60,029 है।
ग्रामीण आबादी 65.73 फीसदी और शहरी आबादी 34.27 फीसदी है।
अनुसूचित जाति 19.23 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 7.87 फीसदी है।
नेल्लौर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा 10 सफलता पाई है। वहीं 1980 के बाद के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने सात बार, टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस ने दो बार चुनाव जीता है. अब देखना होगा कि जनता लोकसभा 2019 के चुनाव में किस पार्टी पर भरोसा जताती है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications