लोकसभा चुनाव 2019- नांदयाल लोकसभा सीट के बारे में जानिए
Recommended Video

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की नांदयाल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वाईएसआर कांग्रेस के एसपी वाई रेड़्डी हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी के उम्मीदवार नसीम मोहम्मद फारूक को 105,766 वोटों से हराया था। इस चुनाव में तीसरे नंबर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, चौथे नंबर पर बीएसपी और पांचवे नंबर पर जेएसपी पार्टी थी. इस चुनाव में नोटा पर 7155 लोगों ने बटन दबाया।

नांदयाल लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें
दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की नांदयाल लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं। इनके नाम अल्लागड्डा, श्रीसेलम, नन्दीकोटकर, पानयाम,नांदयाल, बनागनापल्ली और धोने हैं। जिसमें से नन्दीकोटकर सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट हैं। इस सीट पर पहला चुनाव साल साल 1952 में हुआ। जिसमें रायसम शेषगिरी राव सांसद चुने गए। उन्होंने निदर्लीय के तौर पर चुनाव लड़ा था। 1957 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर पांडेकेँति वेंकटसुबैया ने चुनाव जीता और पहली बार सांसद बने। उन्होंने इस सीट से 1957 से 1971 तक हुए चार आम चुनावों ने जीत दर्ज की।
इमरजेंसी के बाद 1977 में हुए चुनाव में जनता पार्टी को इस सीट पर जीत मिली। नीलम संजीव रेड्डी नांदयाल से सांसद चुने गए। इस सीट पर 1977 में उपचुनाव हुए इसमें एक बार फिर पी वेंकटसुबैया को जीत मिली। 1980 में भी कांग्रेस के टिकट पर वेंकटसुबैया ने जीत दर्ज की। साल 1984 के आम चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी के एम सुब्बा रेड्डी ने इस सीट से जीत दर्ज की और सांसद चुने गए। 1989 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर से इस सीट पर अपना कब्जा किया और बी वेकेंटा रेड्डी सांसद चुने गए।
1991 में हुए लोकसभा चुनाव में जी प्रताप रेड्डी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा। साल 1991 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पी,नरसिम्हा राव ने इस सीट पर हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की। साल 1996 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर नरसिम्हा राव को जीत मिली। पीवी नरसिम्हा राव ने साल 1999 के चुनाव में जीत दर्ज कर इस सीट पर हैट्रिक लगाई। साल 1998 और साल 1999 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी के भूमा नेगी रेड्डी ने इस सीट पर जीत दर्ज की और सांसद बने। वहीं 2004 और 2009 के आम चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस के एसपी वाई रेड्डी ने जीत दर्ज की। 2014 में ये सीट वाईएसआर के खाते में गई।
एसपी वाई रेड़्डी का लोकसभा में प्रदर्शन
नांदयाल लोकसभा सीट से सांसद एसपी वाई रेड़्डी की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक लोकसभा में उनकी उपस्थिति 14 फीसदी रही। एसपी वाई रेड्डी ने लोकसभा में दिसंबर 2018 तक
कोई भी सवाल नहीं पूछा है। वहीं सदन में बहस में भागेदारी की बात की जाए तो उन्होंने किसी भी बहस में हिस्सा नहीं लिया।
नांदयाल लोकसभा सीट परिचय-प्रमुख बातें-
नांदयाल लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 20,36,482 है
ग्रामीण आबादी 26.02 फीसदी और शहरी आबादी 26.02% है
अनुसूचित जाति 26.02% प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 2.80% फीसदी
2014 के लोकसभा चुनाव में 76 फीसदी वोटिंग हुई।
इस चुनाव में 12,04,956 लोगों ने वोट डाला.
इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,03,562 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,01,394 थी
इस सीट पर कुल मतदाता 15,77,128
पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,83,266 है और महिला मतदाताओं की संख्या 7,93,862 है
नांदयाल लोकसभा सीट पर वैसे तो कांग्रेस का दबदबा रहा है लेकिन 1980 के बाद के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने छह बार और टीडीपी ने यहां से
तीन बार चुनाव जीता है. वाईएसआर कांग्रेस ने साल 2014 में यहां जीत दर्ज की थी। अब देखना होगा कि आगामी लोकसभा चुनाव में जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है।












Click it and Unblock the Notifications