लोकसभा चुनाव 2019: लखनऊ लोकसभा सीट के बारे में जानिए
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह हैं। राजनाथ सिंह ने 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया था। इस सीट पर दूसरे नंबर पर कांग्रेस, तीसरे पर बसपा, चौथे पर सपा और पांचवें पर आप थी।

लखनऊ लोकसभा में सीट में विधानसभा की पांच सीटें
यूपी की लखनऊ लोकसभा सीट में पांच विधानसभा सीटें आती हैं। इनके नाम लखनऊ पश्चिम, लखनऊ उत्तर, लखनऊ पूर्व,लखनऊ मध्य और लखनऊ कैंट हैं। यहां हुए पहले तीन आम चुनाव लगातार कांग्रेस ने जीते थे। 1967 में हुए आम चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार आनंद नारायण ने जीत दर्ज की थी। 1971 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की शीला कॉल और 1977 में हेमवती नंदन बहुगुणा भारतीय लोकदल के टिकट पर जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। साल 1980 और 1984 में कांग्रेस की टिकट पर शीला कॉल ने लगातार दो बार जीत दर्ज की थी।
1989 में मान्धाता सिंह ने भारतीय लोकदल को लखनऊ में पहली बार जीत दिलाई थी। इसके बाद 1991 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के अटल बिहारी वाजपेयी लगातार 5 बार जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। 2009 में भाजपा के लालजी टंडन लखनऊ के सांसद बने और साल 2014 में राजनाथ सिंह यहां से जीते। 1991 से अब तक भाजपा का लखनऊ की सीट पर कब्जा रहा है।
राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से सांसद बनने से पहले यूपी के मुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। वो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
लखनऊ लोकसभा सीट, एक परिचय- प्रमुख बातें
यूपी की राजधानी लखनऊ गोमती नगर के किनारे बसा हौ
भगवान राम ने अपने छोटे भाई लक्ष्मण के लिए बसाया था
दशहरी आम के बाग़ और चिकन की कढ़ाई के लिए लखनऊ मशहूर है
2011 की जनगणना के मुताबिक लखनऊ जिले की आबादी 45.89 लाख
नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ की औसत साक्षरता दर 77.29% है
77 प्रतिशत आबादी हिंदू और 21 प्रतिशत आबादी मुस्लिम है
2014 के चुनाव में 1949596 वोटरों ने हिस्सा लिया था
वोट देने वालों में 53 प्रतिशत पुरुष और 46 प्रतिशत महिलाएं
लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के सामने अपने गढ़ को बरकरार रखने की चुनौती होगी।












Click it and Unblock the Notifications