लोकसभा चुनाव 2019: जानिए कोल्लम सीट के बारे में
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले हम आपको अलग-अलग राज्यों के अलग-अलग लोकसभा सीटों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में आज हम बात कर रहे हैं केरल के बेहद खास शहर और लोकसभा सीट कोल्लम के बारे में। केरल की 20 लोकसभा सीटों में कोल्लम सीट राजनीतिक दलों के लिए हमेशा से अहम रहा है। इस सीट पर कांग्रेस और सीपीआई (एम) के अलावा इस सीट पर आरएसपी का भी असर दिखाई देता है। आरएसपी ने 6 बार यहां जीत हासिल की। 2009 के लोकसभा चुनाव में जहां कांग्रेस ने जीत हासिल की तो वहीं 2014 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस को आरएसपी के्मीदवार एनके प्रेमचंद्रन ने बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। आरएसपी के उम्मीदवार एनके रामचंद्रन को जहां 408528 वोट मिले तो सीबीआईएम के एमए बेबी को 370879 वोट हासिल हु वहीं तीसरे नबंर पर बीजेपी रही।

कोल्लम के मतदाता
कोल्लम की कुल जनसंख्या 1582972 है, जिसमें अर्बन जनसंख्या 62.07 प्रतिशत, रूरल जनसंख्या 37.93 प्रतिशत,. एससी जनसंख्या 11.50 प्रतिशत और 0.49 फीसदी एसटी जनसंख्या है। अगर वोटर्स के आंकड़े पर गौर करें तो कोलल्म के मतदाता 1219415 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 575296 और महिला मतदाताओं की संख्या 644119 है।
कोल्लम केरल में अरब सागर के तट पर अष्टमुदी झील के निकट बसा एक बंदरगाह नगर है। व्यवसायिक दृष्टि से ये शहर बेहद महत्वपूर्ण है। इतिहास के सार इस शहर की स्थापना नौवीं शताब्दी में सीरिया के व्यापारी सपीर ईसो ने की थी। कोल्लम को यहां की प्राकृतिक खूबसूरती और विविधताओं के लिए जाना जाता है। समुद्र, झील, मैदान, पहाड़, नदियां, बैकवाटर, जंगल, घने जंगल आदि विविधताएं इसे अन्य स्थानों से पृथक करती हैं। कोल्लम केरल का पांचवा सबसे बड़ा शहर है। इसे काजू का शहर भी कहा जाता है। यहां के लोगों का मुख्य पेशा काजू की खेती करना है। इसके अलावा यहां नारियल की खेती, केले और मसाले की खेती होती है। नारियल की रेशे का विस्तृत व्यापार है। एक्सपोर्ट के आधार पर कोल्लम देश का पांचवा और केरल का तीसरा शहर है। जहां भारी तादात में यहां की निर्मित चीजों का निर्यात किया जाता है। अगर बात कोल्लम के पर्यटन स्थलों की करें तो यहां के आकर्षण में सबसे पहले नंबर पर प्रसिद्ध रामेश्वर मंदिर आता है। देश-दुनिया से करोड़ों लोग हर साल रामेश्वर मंदिर आते हैं।
इसके अलावा यहां थंगसेरी, अंचेनकोइल, अलुमकडावू, मायानद, ओचिरा, जटायुपर,पालरुवी जलप्रपात और पिकनिक विलेज है, जो सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कोल्लम की खूबसूरत प्रकृतिक संरचना के चलते ही इसको वर्ल्ड के क्रूज मैप पर टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर टूरिज्म मैप में शामिल करने की कवायत हुई है। कोल्लम बीच को महात्मा गांधी बीच के नाम से भी जाना जाता है। यह कोल्लम शहर में ही स्थित है। अष्टमुडी झील कोल्लम के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में तो शामिल है ही, साथ ही यह केरल राज्य की वह झील है, जहां सबसे अधिक सैलानी आते हैं।थिरुमुल्लवरम बीच कोल्लम का प्रसिद्ध बीच है और सैलानियों के बीच लोकप्रिय है। यहां आने वाले सैलानियां यहां की खूबसूरती को देखकर दोबारा यहां जरूर आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications