लोकसभा चुनाव 2019- कडपा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की कडपा लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद वाईएसआर कांग्रेस के वाईएस अविनाश रेड्डी हैं। उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में तेलगूदेशम पार्टी के आर श्रीनिवास रेड्डी को 1,90,323 वोटों से हराया। इस सीट पर 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस तीसरे, बीएसपी चौथे और जेडीयू पांचवे नंबर पर रही। नोटा पर 6058 लोगों ने मुहर लगाई।

profile of Kadapa lok sabha constituency

डपा लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र

दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की कडपा लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम बाडवेल, कडपा, पुलिवेनदला, कमलापुरम, जमालामाडगु, पोरद्दातुर और मैदुकुर हैं। इसमें से बाडवेल आरक्षित सीट है और अन्य सीटें सामान्य हैं। इस सीट पर पहला चुनाव आम चुनाव 1952 में हुआ था। इस चुनाव में कम्नुयिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ,के वाई ईश्वरा रेड्डी को जीत मिली थी। 1957 के चुनाव में कांग्रेस ने पहली बार ये सीट जीती और वी रामा रेड्डी सांसद बने। इसके बाद कम्नूयिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने इस सीट पर जीत की हैट्रिक लगाई। ईश्वरा रेड्डी साल 1962 से लेकर 1977 तक यहां से सांसद रहे।

1977 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के खाते में एक बार फिर ये सीट आई और के ओबुल रेड्डी सांसद बने। उन्होंने 1980 के चुनाव में लगातार दूसरी बार यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता। 1984 में तेलगुदेशम पार्टी ने यहां अपना खाता खोला और वाई एस राजशेखर रेड्डी सांसद बने। 1989 से 1998 तक इस सीटपर 4 लोकसभा चुनाव हुए और राजशेखर रेड्डी ने कांग्रेस को 4 बार लगातार जीत दिलाई।

1999 में इस सीट से वाईएस विवेकानंद रेड्डी ने कांग्रेसे के टिकट पर चुनाव लड़ा और सांसद बने। 2004 में भी वो कांग्रेस के टिकट पर यहां से लगातार दूसरी बार सांसद बने। 2009 में कांग्रेस के टिकट पर जगनमोहन रेड्डी यहां से सांसद बने। कांग्रेस से इस्तीफा देकर उन्होंने अपनी नई पार्टी वाईएसआर कांग्रेस बनाई और 2011 में हुए लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की और सांसद बने।

अविनाश रेड्डी

कडपा लोकसभा सीट से वाईएसआर कांग्रेस के सांसद वाईएस अविनाश रेड्डी के दिसंबर तक के सांसद के तौर कार्यकाल की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक उनकी लोकसभा में उपस्थिति 42 फीसदी रही। लोकसभा में दिसंबर 2018 तक दिवाकर रेडड्डी ने 240 सवाल पूछे हैं और सदन की 8 बहसों में हिस्सा लिया है। 33 साल के दिवाकर रेड्डी ग्रेजुएट हैं। उनका मुख्य व्यवसाय कृषि है।

कडपा लोकसभा सीट-परिचय- प्रमुख बातें-

साल 2014 में कडपा लोकसभा सीट पर 77 फीसदी मतदान हुआ।
चुनाव में करीब 12,00,662 लोगों ने वोट दिया।
पुरुष मतदाताओं की संख्या 5,88,805 और महिला मतदाताओं की संख्या 6,11,857 रही।
कुल मतदाताओं की बात की जाए तो वो 15,50,579 है।
पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,65,036 है और महिला मतदाताओं की संख्या 7,85,543 है।
कडपा लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 20,13,506 है।
ग्रामीण आबादी 66.26 फीसदी और शहरी आबादी 58.64 फीसदी है।
अनुसूचित जाति 16.09 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 2.01 फीसदी है।

कडपा लोकसभा सीट पर पिछले दो लोकसभा चुनाव में वाआएसआर कांग्रेस और कांग्रेस ने एक-एक बार जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि जनता 2019 के लोकसभा चुनाव में किस पार्टी पर भरोसा जताती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+