लोकसभा चुनाव 2019: इनर मणिपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली। इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो, जैसा कि नाम से स्पष्ट हो रहा है ये लोकसभा सीट पूर्वोत्तर भारत के राज्य मणिपुर में आती है। यहां से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के नेता डॉ. थॉकचॉम मेन्या वर्तमान सांसद हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में थॉकचॉम मेन्या ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) उम्मीदवार मोइरांगथेम नारा को 94 हजार 674 मतों से हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में थॉकचॉम मेन्या को 2 लाख 92 हजार 102 वोट मिले थे, वहीं दूसरे नंबर रहे सीपीआई उम्मीदवार मोइरांगथेम नारा को 1 लाख 97 हजार 428 वोट मिले थे। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार आर.के. रंजन सिंह तीसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें 92 हजार 443 वोट मिले थे। चौथे नंबर पर टीएमसी उम्मीदवार सारंगथमे मानाबोई थे, जिन्हें 39 हजार 903 वोट मिले। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डॉ. एबोमचा सिंह 3 हजार 275 वोट मिले थे। 2014 लोकसभा चुनाव में इस सीट पर कुल 6 लाख 40 हजार 871 वोट पड़े थे, यानी करीब 75 फीसदी मतदान यहां हुआ था। वोट डालने वालों में 3 लाख 06 हजार 721 पुरुष मतदाता थे, वहीं महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से भी ज्यादा 3 लाख 34 हजार 150 रही थी।

लोकसभा चुनाव 2019: इनर मणिपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

मणिपुर राज्य में लोकसभा की दो सीटें हैं, इनमें से इनर मणिपुर लोकसभा सीट एक है। ये लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 1951 में अस्तित्व में आया। इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 55 हजार 359 थी। इनमें 4 लाख 17 हजार 122 पुरुष वोटर थे, जबकि 4 लाख 38 हजार 237 महिला मतदाता थीं। इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र में कुल 32 विधानसभाएं हैं। इस सीट पर 1951 से 2014 तक हुए 15 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को 10 बार जीत दर्ज हुई है। तीन बार बीजेपी को यहां से जीत मिली है, वहीं दो बार सीपीआई ने इस सीट पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस के वर्चस्व वाली इस सीट पर इस बार की तरह ही पिछले तीन लोकसभा चुनाव में मुकाबला कांग्रेस बनाम सीपीआई ही रहा। पिछले तीनों लोकसभा चुनाव में बीजेपी तीसरे स्थान पर रही थी। हालांकि 2004 पहले हुए 1999, 1998 और 1996 के लोकसभा चुनाव में छाओबा सिंह यहां से लगातार तीन बार सांसद बने थे। फिलहाल कांग्रेस के डॉ. थॉकचॉम मेन्या यहां से सांसद हैं, उन्होंने इस सीट पर लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करके हैट्रिक बनाई है। डॉ. थॉकचॉम मेन्या की उम्र 73 साल है। उन्होंने डॉक्टरेट कर रखा है। उनकी लोकसभा में उपस्थिति करीब 94 फीसदी रही है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा की कार्यवाही के दौरान करीब 166 बार सवाल पूछे हैं, वहीं 64 बहस में उन्होंने हिस्सा लिया है।

मणिपुर राज्य, भारत के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में स्थित है, जिसकी सीमाएं नागालैंड, मिजोरम और म्यांमार (बर्मा) को छूती हैं, जो कि कुल 22,327 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। इस राज्य में कुल नौ जिले हैं। मणिपुर की राजधानी इम्फाल है। मणिपुरी और अंग्रेजी यहां की प्रचलित भाषाएं हैं और करीब 29 अन्य बोलियां भी यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बोली जाती हैं। 2011 की भारत सरकार की जनगणना के अनुसार प्रदेश की कुल जनसंख्या 2,570,000 के करीब थी। जिसमें 51 फीसदी पुरुष और 49 फीसदी महिलाएं शामिल थीं। राज्य में कुल 12.05 फीसदी जनसंख्या वृद्धि और प्रत्येक 1000 पुरुषों के लिए 992 महिलाओं का लिंगानुपात है। यहां औसत साक्षरता दर 79.21 फीसदी है, वहीं पुरुष साक्षरता दर 86.06 फीसदी और महिला साक्षरता दर 71.73 फीसदी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+