लोकसभा चुनाव 2019- हिंदुपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Hindupur, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से एक हिंदुपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तेलगुदेशम पार्टी के निमल्ला कृष्तप्पा है। उन्होंने 2014 के आम चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस के डी श्रीधर रेड्डी को 97,325 वोटों से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस तीसरे, जेएसपी चौथे और आरपीएस पांचवे नंबर पर रही थी। इस चुनाव में नोटा पर 8189 लोगों ने वोट डाला था।

    profile of Hindupur lok sabha constituency

    आंध्र प्रदेश की हिंदुपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र

    दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की हिंदुपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इनके नाम रिपताडु, मेडाकिसरा, हिंदुपुर, पेनुकोंडा, पुथापारथी, धर्मावरम और कादिरी हैं। इसमें से मेडाकिसरा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की बाकी विधानसभा सीटें सामान्य हैं। हिंदुपुर लोकसभा सीट में 1957 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस के केवी रामाकृष्णा रेड्डी ने चुनाव जीता था। साल 1962 के चुनाव में भी कांग्रेस के टिकट पर रामाकृष्णा रेड्डी सांसद बने। साल 1967 से साल 1980 तक इस सीट पर चार लोकसभा चुनाव हुए जिसमें कांग्रेस का ही दबदबा रहा। कांग्रेस के पी बयप्पा रेड्डी ने इस सीट पर जीत की हैट्रिक बनाई।

    साल 1984 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी ने कांग्रेस को हराकर ये सीट जीती। तेलगुदेशम पार्टी के रामाचन्द्रा रेड्डी हिंदुपुर से सांसद बने। लेकिन कांग्रेस ने साल 1989 के चुनाव में इस सीट पर वापसी की। इसके बाद 1991 में भी कांग्रेस के खाते में ये सीट आई और 1996 के चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी ने ये सीट जीती। वहीं साल 1998 में हुए चुनाव में कांग्रेस के एस गंगाधर को ये सीट मिली। इसके एक साल बाद 1999 में हुए चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी को एक बार फिर से इस सीट पर जीत मिली। 2004 के चुनाव में कांग्रेस के जी निजामुद्दीन यहां से सांसद मनोनित हुए। पिछले दो लोकसभा चुनाव से इस सीट पर टीडीपी का कब्जा है और निमल्ला कृष्तप्पा दो बार से सांसद हैं।

    निमल्ला कृष्तप्पा

    हिंदुपुर लोकसभा सीट से सांसद निमल्ला कृष्तप्पा के लोकसभा में प्रदर्शन की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक उनकी उपस्थिति 88 फीसदी रही. लोकसभा में उन्होंने 188 सवाल विभिन्न
    मुद्दों पर पूछे और 15 बहसों में हिस्सा लिया। 61 साल के निमल्ला ग्रेजुएट हैं और उनका व्यवसाय खेती है।

    हिंदुपुर लोकसभा सीट, परिचय: प्रमुख बातें-

    हिंदुपुर की कुल जनसंख्या 20,22,685 है
    77.72 फीसदी ग्रामीण आबादी और 22.28 फीसदी आबादी शहरी है
    अनुसूचित जाति के लोग 13.60 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति के लोग 4.57 फीसदी है
    साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 81 फीसदी वोटिंग हुई।
    इस चुनाव में 11,77,257 लोगों ने वोट डाला।
    पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,01,932 और महिला मतदाताओं की संख्या 5,75,325 थी
    इस सीट पर कुल 14,46,503 मतदाता हैं
    7,34,638 पुरुष और 7,11,865 महिला मतदाता हैं।

    हिंदुपुर लोकसभा सीट की बात करें तो कांग्रेस ने सबसे अधिक बार इस सीट पर परचम लहराया है। हांलाकि साल 1980 के बाद हुए आम चुनावों में कांग्रेस और टीडीपी ने यहां पांच-पांच बार जीत दर्ज की है। वहीं वाईएसआर को इस सीट पर अभी तक सफलता नहीं मिली है। अब देखना होगा कि जनता इस बार कांग्रेस और टीडीपी में से किसे मौका देगी या फिर कोई नई पार्टी यहां अपना कमाल दिखाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+