लोकसभा चुनाव 2019: हमीरपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए
Recommended Video

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर लोकसभा सीट से इस वक्त भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुराग ठाकुर सांसद हैं, जिन्होंने साल 2014 में कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह राणा को 98 हजार 403 वोटों से हराकर ये सीट अपने नाम की थी। इस सीट पर तीसरे स्थान पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कमल कांत बत्रा रहे थे जिन्हें 15,329 वोट मिले थे। इस सीट पर नोटा के पक्ष में 6,473 मत पड़े थे। इस सीट पर कुल 8,35,205 मत (67 फीसदी) पड़े थे।

हमीरपुर लोकसभा सीट में 16 विधानसभा क्षेत्र
हमीरपुर के अस्तित्व में आने के बाद से इस लोकसभा सीट के अंतर्गत 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं जिनमें, देहरा, सुजानपुर, जसवान प्रागपुर, हमीरपुर, भोरंग, बरसार, नादौन, चिंतपूर्णी, गजरेत, हरोली, उना, श्रीनैना देवीजी, झनदुता, घुमरवीन,बिलासपुर और धरमपुर शामिल है। हमीरपुर की सीट से बीजेपी के टिकट पर अनुराग ठाकुर ने साल 2014 में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।
अनुराग ठाकुर ने 2009 के लोकसभा चुनाव में भी ये सीट अपने नाम की जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी के ही नरेंद्र ठाकुर को 72 हजार से ज्यादा मतों से शिकस्त दी। अनुराग ठाकुर के पक्ष में 3,73,598 मत पड़े थे जबकि नरेंद्र ठाकुर को 3,00,866 वोटों से संतोष करना पड़ा था। अनुराग ठाकुर ने साल 2008 के उपचुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी ओपी रट्टन को हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव में मात दी थी।
अनुराग ठाकुर
पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में अनुराग ठाकुर की उपस्थिति 97 प्रतिशत रही है तो वहीं इन्होंने 1862 डिबेट में हिस्सा लिया और 439 प्रश्न पूछे हैं। अनुराग ठाकुर की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है। ठाकुर सोशल एक्टिविस्ट और बिजनेसमैन हैं। बता दें कि ये रिकॉर्ड दिसंबर 2018 तक है।
हमीरपुर- एक परिचय
कांगडा जिले से अलग करने के बाद साल 1972 में हमीरपुर अस्तित्व में आया था। हिमाचल प्रदेश और पडोसी राज्यों के शहरों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां के कुछ ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल इस जिले की प्रसिद्धी के कारण हैं। इस जिले में कई प्राचीन मंदिर हैं जिसमें देवसिद्ध मंदिर, सुजानपुर टीहरा और नादौन काफी लोकप्रिय हैं। शिमला-धर्मशाला रोड़ पर स्थित हमीरपुर टाउन यहां का जिला मुख्यालय है। सर्दियों में ट्रैकिंग और कैंपिग के लिए यह शहर तेजी से विकसित हो रहा है।
2014 में हुई थी 67 फीसदी वोटिंग
इस सीट पर साल 2007 के चुनाव में बीजेपी के ही प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस के राम लाल को हराया था। धूमल को 3,82,128 मत जबकि राम लाल को 3,02,069 वोट प्राप्त हुए थे। पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में अनुराग ठाकुर की उपस्थिति 97 प्रतिशत रही है तो वहीं इन्होंने 1862 डिबेट में हिस्सा लिया और 439 प्रश्न पूछे हैं। साल 2014 में हमीरपुर सीट पर मतदाताओं की संख्या 24 लाख 15 हजार 482 थीं, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 95 हजार 804 थी तो वहीं महिलाओं की संख्या 4 लाख 39 हजार 401 रही।
इस सीट पर कुल 67 फीसदी वोटिंग हुई थी। हमीरपुर की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा है। वर्तमान सांसद अनुराग ठाकुर के अलावा प्रेम कुमार धूमल ने भी इस सीट पर एक बार से अधिक चुनावी जीत दर्ज की है। 1996 के लोकसभा चुनाव में विक्रम सिंह ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में जीत हासिल की थी, इसके बाद से बीजेपी ने लगातार इस सीट पर जीत दर्ज की है। हमीरपुर की 82.79% आबादी ग्रामीण इलाकों में रहती है जबकि 17.21% फीसदी आबादी शहरी है। इस लोकसभा सीट पर 22.63% आबादी एससी समुदाय की है जबकि एसटी समुदाय की आबादी बहुत कम यानी 0.05 फीसदी है।












Click it and Unblock the Notifications