लोकसभा चुनाव 2019 : फिरोजपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद शिरोमणी अकाली दल के शेर सिंह घुबाया हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें चार लाख 87932 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस के सुनील जाखड़ रहे थे, जिन्हें 456512 वोट मिले थे और इस तरीके से शिरोमणी अकाली दल यहां से 31420 सीटों से जीत गया था। यहां से जीत के बाद शेर सिंह ने 18 मई 2014 को अपने सांसद पद की शपथ ली थी।

profile of Firozpur lok sabha constituency

फिरोजपुर लोकसभा सीट का इतिहास

फिरोजपुर लोकसभा सीट को शिरोमणि अकाली दल का गढ़ माना जाता है। साल 1952 में यहां से शिरोमणि अकाली दल की सीट से बहादुर सिंह सांसद थे। साल 1957 में यहां से कांग्रेस पार्टी को जीत मिली और इकबाल सिंह सांसद बनें। साल 1967 में गुरु चरण सिंह निहालसिंहवाला कांग्रेस की सीट से जीत मिली। लेकिन 1967 में दोबारा चुनाव हुए और अकाली दल के सोहन सिंह बसी जीते। और 1977 तक यहां पर पार्टी का कब्जा रहा 1971 में महेंद्र सिंह गिल यहां से सांसद थे। 1977 में यहां से महेंद्र सिंह सायानवाला सांसद बने। साल 1980 में कांग्रेस की सीट से बलराम जाखड़ को जीत मिली। 1984 में गुरदयाल सिंह ढिल्लों जीते। 1989 में यहां से निर्दलीय जीते। साल 1996 में यहां बहुजन समाज पार्टी ने जीत दर्ज की और मोहन सिंह फलवाला को जीत मिली। 1998 में यहां से अकाली दल के जोरा सिंह मान सांसद बने जो 2004 तक सांसद रहे। 2009 में यहां से शेर सिंह घुबाया सांसद हैं।

शेर सिंह घुबाया सांसद के तौर पर लोकसभा में 44 डिबेट में भाग ले चुके हैं। उन्होंने कोई भी प्राइवेट मेंबर बिल संसद के पटल पर नहीं रखा है और दिसंबर 2018 तक 190 सवाल पूछ चुके हैं। वहीं, लोकसभा में उनकी उपस्थिति 67 फीसदी रही है। पंजाब के मीडिया में चर्चा है कि सांसद साहब और पंजाब के पूर्व उप- मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बीच कुछ ठीक-ठाक नहीं जम रहा। विधानसभा चुनाव में दोनों के बीच दूरियां साफ तौर पर देखी जा सकती थी। कई बार सांसद साहब दबी जुबान में अपनी पार्टी के बड़े नेताओं के बारे में बयान बाजी भी कर चुके हैं अभी देखना होगा कि दोनों के बीच की दूरियां कहीं जनता और पार्टी के बीच की दूरियां ना बन जाए मतलब यहां से पार्टी अपनी 25 साल पुरानी सीट को ना हार जाए देखना होगा साल 2019 के चुनाव में जनता किसे वोट देती है।

ये भी पढ़ें :- लोकसभा चुनाव 2019: गुरदासपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+