लोकसभा चुनाव 2019: चित्तूर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

    Lok Sabha Election 2019: History of Chittoor, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आज हम बात करेंगे आंध्र प्रदेश की चित्तूर लोकसभा सीट के बारे में, जहां से टीडीपी पार्टी से नारामल्ली शिवप्रसाद सांसद है। साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में टीडीपी के उम्मीदवार नारामल्ली शिवप्रसाद ने वाइएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार जी सामान्यकिरण को लगभाग 44 हजार वोटों से मात देते हुए चुनाव जीता था। 2014 के लोकसभा चुनाव में टीडीपी को कुल 5,94,862 वोट मिले थे जबकि वाइएसआर कांग्रेस पार्टी के खाते में 5,50,724 वोट पड़े थे। वहीं वोट प्रतिशत की बात करें तो टीडीप की हिस्सेदारी 49.62 फीसदी रही जबकि वाइएसआर कांग्रेस पार्टी की हिस्सेदारी 45.94 फीसदी रहा है।

    profile of Chittoor lok sabha constituency

    अब चित्तूर लोकसभा के बारे में आपको बता दें कि यह आंध्र प्रेदश के 13 जिलों में से एक है। चित्तूर जिला आंध्र प्रदेश के दक्षिण भाग में है। इस जिले के उत्तर में अनंतपूर, और कडपा जिला हैं। जबकि पूरब मे बंगाल की खाडी, दक्षिण में तमिल नाडू राज्य और पश्चिम में कर्नाटक राज्य स्थित है। इस जिले का कुल क्षेत्रफल 15,369 वर्ग किमी है। इस जिले में कई प्रसिद्ध स्थल भी हैं जिसमें तिरुपति वेन्कटेश्वर मंदिर, चंद्रगिरी दुर्ग, गुर्रामकोंडा दुर्ग हार्सिली हिल्स के अलावा कई प्रसिद्ध स्थल हैं। चित्तूर जिले में तीन विश्वविद्यालय भी हैं।

    चित्तूर में कुल 14,52,141 वोटर हैं
    इस सीट के कुल वोटरों की बात करें तो यहां पर 14,52,141 वोटर हैं, इनमें 7,23,996 पुरुष वोटर है जबकि 7,28,145 महिला वोटर हैं। इस सीट के भौगोलिक स्थिति पर के बारे में आपको बता दें कि यहां की कुल जनसंख्या 20,31,588 है। इस सीट की गिनती ग्रामीण सीटों में होती है क्योंकि यहां की 77.64 फीसदी जनसंख्या गांवों में रहती हैं जबकि 22.36 फीसदी जनसंख्या शहरों में निवास करती है। इस सीट में 21.67 फीसदी लोग अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखते हैं जबकि 3.14 फीसदी अनुसूचित जनजाति के हैं।

    राजनीतिक परिदृश्य
    इस सीट के राजनीतिक परिदृश्य पर नजर डाले तो यहां पर अभी तक हुए लोकसभा चुनाव में टीडीपी का पलड़ा भारी रहा है। क्योंकि इस सीट से टीडीपी ने 7 बार जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस पार्टी को केवल 3 बार ही जीत मिली है। इस सीट पर पहली बार लोकसभा चुनाव 1952 में हुआ था तब कांग्रेस पार्टी ने जीत हासिल की थी और टीएन विश्वनाथ रेड्डी सांसद चुने गए थे। 1952 से हो रहे चुनाव परिणाम पर नजर डाले तो कांग्रेस ने 11 बार जीत हासिल की है। जबकि टीडीपी ने 7 बार जीत हासिल की है।

    एक भी चर्चाओं में नहीं लिया हिस्सा
    अब बात मौजूदा सांसद नारामल्ली शिवप्रसाद की करें तो उन्होंने अब तक सदन में 58 सवाल पूछे हैं। सदन में इनकी उपस्थिति 45 फीसदी रही है। इसके अलावा इन्होंने अपने कार्यकाल में एक भी चर्चा में हिस्सा नहीं लिया है। शिवप्रसाद ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 83 फीसदी वोट पड़े थे। जिसमें कुल डाले गए वोटों की संख्या 11,98,915 है। इसमें 5,98,259 पुरुष वोटर हैं जबकि 6,00,656 महिला वोटर हैं। अब देखना है कि लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट से किस पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिलती है। लेकिन पिछले चुनाव के वोट प्रतिशत पर नजर डाल तो जीत और हार के बीच में कोई बहुत ज्यादा का अंतर नहीं था। लगबग 4 फीसदी वोट का ही अंतर था ऐसे में इस बार के चुनाव में टीडीपी और कांग्रेस के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+