कौन है नारायण गुप्ता? जिसे आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा का दिया टिकट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को राज्यसभा के लिए अपने तीनों उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी। पार्टी ने संजय सिंह, सुशील गुप्ता के साथ नारायण दास गुप्ता को राज्यसभा का टिकट दिया है। संजय सिंह, आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्हें गिनती पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती है। वहीं सुशील गुप्ता कारोबारी के साथ साथ समाजिक कार्यकर्ता भी है। जबकि तीसरे उम्मीदवार नारायण दास गुप्ता पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट है। टिकट मिलने से पहले तक राजनीतिक गलियारों में शायद ही किसी ने नारायण गुप्ता का नाम सुना हो।

दो साल से आप के चार्टेड अकाउंटेंट

दो साल से आप के चार्टेड अकाउंटेंट

68 साल के नारायण दास गुप्ता बीते दो सालों से आम आदमी पार्टी के चार्टेड अकाउंटेंट हैं। पार्टी के सारें खातों की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर है। नारायण गुप्ता के उपलब्धियों की बात की जाए तो वह चार्टेड अकाउंटेंट की अंतर्रराष्ट्रीय संस्था, इंटरनेशन फेडरेशन ऑफ अकाउंटेंट्स में चुने जाने वाले पहले भारतीय है।

दिल्ली में जीएसटी के सबसे बड़े जानकार

दिल्ली में जीएसटी के सबसे बड़े जानकार

नारायण गुप्ता, ने वाणिज्य क्षेत्र में भारत का अग्रणी कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कामर्स से पढ़ाई की है। बाद में नारायण दास गुप्ता चार्टेड अकाउंटेंट बन गए। आम आदमी पार्टी के एक नेता की माने तो नारायण गुप्ता दिल्ली में जीएसटी के सबसे बड़े जानकारों में से एक हैं। नारायण गुप्ता चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष हैं।

समाज सेवा में भी आगे

समाज सेवा में भी आगे

आप आदमी पार्टी ने नारायण दास गुप्ता को टिकट देते हुए उनके बारे में बताया कि नारायण गुप्ता समाज सेवा में हमेशा आगे रहते हैं। गुजरात में 2001 में जब भूकंप आया था उस वक्त नारायण गुप्ता अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ मिलकर 51 लाख रुपये की रकम जुटाई और उसे प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराया। इसके अलावा भी वो कई मौकों पर समाज सेवा के लिए आगे आ चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+