लोकसभा चुनाव 2019- बाराबंकी लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की बाराबंकी लोकसभा सीट पर इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की प्रियंका सिंह रावत सांसद है, जिन्होंने साल 2014 में यहां पर कांग्रेस के दिग्गज पीएल पुनिया को हराकर इतिहास रचा था। बाराबंकी लोकसभा सीट यूपी की 53वीं लोकसभा सीट है जो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र में यूपी की पांच विधानसभा सीटें आती हैं, जिनके नाम हैं कुर्सी, जैदपुर, रामनगर, हैदरगढ़ और बाराबंकी, जिनमें से जैदपुर और हैदरगढ़ की सीट अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व है।

profile of Barabanki lok sabha constituency

बताते चलें कि बाराबंकी विविधताओं से भरा जिला है, आज़ादी के आन्दोलन में भी इस जिले ने अग्रणी भूमिका निभाई थी लेकिन आजादी के इतने सालों बाद भी बाराबंकी अब भी शहरीकरण के कोसों दूर है क्योंकि यहां की 89.85% आबादी अब भी गांवों में रहती है। जिले की औसत साक्षरता दर 61.75% है, जिनमें से पुरुषों की साक्षरता दर 70.27% और महिलाओं की साक्षरता 52.34% है।

बाराबंकी में हुए पहले आम चुनाव में कांग्रेस के मोहनलाल सक्सेना और 1957 में स्वामी रामंद ने जीत दर्ज की थी|। 1971 से 1984 तक अलग अलग पार्टी ने इस सीट पर कब्ज़ा किया, 1989 से 1996 तक समाजवादी पार्टी के रामसागर रावत ने लगातार तीन बार यहां जीत दर्ज की लेकिन 1998 के आमचुनावों में भाजपा के बैजनाथ रावत ने रामसागर रावत को हरा दिया मगर 1999 में हुए आमचुनावों में रामसागर रावत ने बीजेपी के बैजनाथ रावत को हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। 2004 में बसपा ने इस सीट पर पहली बार कब्ज़ा किया, 2009 में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाराबंकी की सीट जीतकर 25 साल का सूखा खत्म किया। साल 2014 में ये सीट भाजपा ने जीत ली और भारतीय जनता पार्टी के प्रियंका सिंह रावत यहां से सांसद चुनी गईं।

प्रियंका सिंह रावत का लोकसभा में प्रदर्शन

प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी की पहली महिला सांसद हैं और सोलहवीं लोकसभा में वह खाद्य, उपभोक्ता और जन वितरण प्रणाली सम्बन्धी मामलों की स्थाई समिति की सदस्य भी हैं, बाराबंकी में 'जिजी' के नाम से लोकप्रिय प्रियंका 16वीं लोकसभा में चौथी सबसे कम उम्र की सदस्य हैं। पिछले पांच साल के दौरान उनकी लोकसभा में उपस्थिति 83 प्रतिशत रहीं और इस दौरान उन्होंने 34 डिबेट में हिस्सा लिया है। साल 2014 के चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस दूसरे, बसपा तीसरे, सपा चौथे और PECP 5वें नंबर पर रही थी।

साल 2014 में यहां पर 1721278 मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया था, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 53 प्रतिशत और महिला मतदाताओं की संख्या 46 प्रतिशत थी। बाराबंकी की 76 प्रतिशत आबादी हिंदू और 22 प्रतिशत मुस्लिमों की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+