लोकसभा चुनाव 2019: बनासकांठा लोकसभा सीट के बारे में जानिए

नई दिल्ली: नई दिल्ली: गुजरात की बनासकांठा लोकसभा सीट से भाजपा के हरिभाई चौधरी सांसद हैं। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिभाई कासनाभाई पटेल को 202, 334 वोटों से पराजित किया था। हरिभाई चौधरी को इस चुनाव में 507, 856 वोट मिले थे, जबकि ज्योतिभाई कासनाभाई पटेल को 305, 522 वोटों मिले थे वहीं बसपा प्रत्याशी 11,175 वोटों के साथ नंबर तीन पर था।

profile of Banaskantha lok sabha constituency

बनासकांठा लोकसभा सीट का इतिहास

राजनीतिक दृष्टि से बनासकांठा पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन अब यहां भाजपा की सत्ता है। साल 1951 से लेकर 1962 तक यहां पर कांग्रेस का राज रहा है, हालांकि 1967 का चुनाव यहां पर स्वतंत्र पार्टी ने जीता था। साल 1971 में यहां कांग्रेस की वापसी हुई थी लेकिन 1977 का चुनाव यहां पर जनता पार्टी ने जीता था। 1980 और 1984 के चुनाव में यहां पर कांग्रेस ने विजय हासिल की। 1989 में यह सीट जनता दल के नाम रही थी तो 1991 का चुनाव यहां पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने जीता लेकिन 1996 के चुनाव में भी फिर से यहां पर कांग्रेस की जीत हुई लेकिन 1989 और 1999 का चुनाव यहां पर भाजपा ने जीता और साल 2004 के चुनाव यहां पर कांग्रेस की वापसी हुई और उसका जलवा 2009 में भी बरकरार रहा, साल 2013 में यहां उपचुनाव हुए जिसे कि भाजपा के हरिभाई चौधरी ने जीता और साल 2014 के चुनाव में उन्हीं को ही यहां विजयश्री हासिल हुई।

बनासकांठा, परिचय-प्रमुख बातें-

गुजरात के बनासकांठा जिला का नाम, यहां बहने वाली बनासकांठा नदी के नाम पर रखा गया है, बनासकांठा के रेगिस्तान की सीमाएं पाकिस्तान से जुड़ती है, बहुत सारी खूबसूरत पर्यटन स्थल होने की वजह से यह क्षेत्र सैलानियों का प्रिय स्थान रहा है। यहां हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं, इस शांत चित्त वाले शहर की आबादी 24,22,063 है, जिसमें से 84 प्रतिशत लोग गांवों में रहते हैं और 15 प्रतिशत लोग शहरों में निवास करते हैं। यहां की 92 प्रतिशत आबादी हिंदू धर्म में और 6 प्रतिशत लोग इस्लाम धर्म में यकीन करते हैं जबकि 10 प्रतिशत आबादी यहां एससी वर्ग की और 11 प्रतिशत 21 वर्ग की है। हालांकि पिछले कुछ वक्त से ये शहर कुदरत के कहर का शिकार भी रहा है, साल 2017 में गुजरात में आई बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही इसी जिले में मचाई थी।

हरिभाई चौधरी का लोकसभा में प्रदर्शन

सासंद हरिभाई चौधरी इस वक्त केन्द्रीय कोयला राज्य मंत्री का भी पद संभाल रहे हैं, दिसंबर 2018 की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 सालों के दौरान लोकसभा में हरिभाई चौधरी की लोकसभा में उपस्थिति 97 प्रतिशत रही है और इस दौरान 7 डिबेट में हिस्सा लिया है और 12 प्रश्न पूछे हैं। साल 2014 के चुनाव में इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15,15,711 थी, जिसमें से मात्र 8,86,634 लोगों ने अपने मतों का प्रयोग यहां पर किया था, जिसमें से पुरुषों की संख्या 5,13,893 और महिलाओं की संख्या 3,72,741 थी।

कांग्रेस के लिए भी बनासकांठा सीट लंबे वक्त से चुनौती बनी हुई है, क्योंकि 2013 और 2014 के चुनाव में उसे यहां करारी शिकस्त मिली थी, हालांकि यहां के विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र की विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसकी वजह से उसके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई हैं, देखते हैं कि इस बार के चुनाव में वो भाजपा को कैसे यहां टक्कर देती है और भाजपा किस तरह से उसका सामना करती है। फिलहाल यहां मुकाबला जबरदस्त होगा, ऐसी उम्मीद की जा सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+