लोकसभा चुनाव 2019: अनंतपुर लोकसभा सीट के बारे में जानिए

Recommended Video

      Lok Sabha Election 2019: History of Anantapur, MP Performance card | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की अनंतपुर लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद तेलगूदेशम पार्टी के जेसी दिवाकर रेड्डी हैं। उन्होंने वाईएसआर कांग्रेस के अनंत वेंकटरामी रेड्डी को 61,269 वोटों से मात दी। इस सीट पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस रही।

      profile of Anantapur lok sabha constituency

      अनंतपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र

      दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की अनंतपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। इसमें रायदुर्ग, उरवाकोंडा, गुंताकल, ताडपेतरी,सिंघामाला, अनंतपुर, शहरी और कल्याणदुर्ग है। इन सात विधानसभा क्षेत्रों में से सिंघामाला अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है और बाकी सभी सीटें सामान्य हैं।

      इस सीट पर पहला आम चुनाव 1952 में हुआ था। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस को सफलता मिली थी। वहीं 1957 के लोकसभा चुनाव में ये सीट कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को मिली। इसके बाद 1962 में हुए आम चुनाव में ये सीट कांग्रेस के ओस्मान खान ने जीती। 1967 से 1977 तक कांग्रसे के पी एंटनी रेड्डी दो बार लगातार इस सीट से चुनाव जीते और सांसद रहे। उनके बाद 1977 में हुए आम चुनाव में भी कांग्रेस को सफलता मिली और दरुर पुलैया सासंद बने।

      साल 1980 के चुनाव में भी दरुर पुलैया ने इस सीट पर कब्जा बरकरार रखा। 1984 के चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी ने इस सीट पर अपना परचम लहराया और डी नारायणस्वामी सांसद चुने गए। लेकिन 1989 में कांग्रेस ने इस सीट पर वापसी की और 1999 तक ये सीट अपने पास रखी।

      1999 में दस साल बाद तेलगुदेशम ने अनंतपुर सीट पर एक बार फिर से कब्जा किया और कलावा श्रीनिवासुलु सासंद बने। साल 2004 के आम चुनाव में अनंत वेंकटारामी रेड्डी ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और यहां से सांसद बने। 2009 में वो यहां से दोबारा सांसद चुने गए। 2014 में दस साल बाद तेलगुदेशम पार्टी ने वापस ये सीट जीती।

      जेसी दिवाकर रेड्डी

      अनंतपुर लोकसभा सीट से सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी के दिसंबर तक के सांसद के तौर कार्यकाल की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक उनकी लोकसभा में उपस्थिति 76 फीसदी रही। लोकसभा में दिसंबर 2018 तक दिवाकर रेडड्डी ने 316 सवाल पूछे हैं और सदन की 4 बहसों में हिस्सा लिया है। 74 साल के दिवाकर रेड्डी ने 12 वीं तक शिक्षा ली है। उनका व्यवसाय कृषि है

      अनंतपुर लोकसभा सीट, परिचय-प्रमुख बातें-

      साल 2014 में हुए आम चुनावों में अनंतपुर लोकसभा सीट पर 78 फीसदी मतदान हुआ।
      इस चुनाव में करीब 12,05,054 लोगों ने वोट दिया।
      पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,12,890 और महिला मतदाताओं की संख्या 5,92,164 रही।
      इस सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 15,36,912 है।
      इसमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,75,509 है और महिला मतदाताओं की संख्या 7,61,403 है।
      अनंतपुर लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 20,57,443 है।
      ग्रामीण आबादी 66.26 फीसदी और शहरी आबादी 33.74 फीसदी है।
      अनुसूचित जाति 14.90 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 2.98 फीसदी है।

      अनंतपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने सबसे ज्यादा बार सफलता पाई है। वहीं 1980 के बाद के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो कांग्रेस ने सात बार और टीडीपी ने यहां से तीन बार चुनाव जीता है. अब देखना होगा कि जनता आगामी लोकसभा चुनाव में किस पार्टी पर भरोसा जताती है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+