लोकसभा चुनाव 2019: अनकापल्ली लोकसभा सीट के बारे में जानिए
Recommended Video

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश कीअनकापल्ली लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव हैं जो तेलगुदेशम पार्टी से हैं। उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस के उम्मीदवार जी अमरनाध को 47,932 वोटों से मात दी थी। इन दोनों के बीच इस चुनाव में कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। टीडीपी ने ये सीट कांग्रेस से छीनी थी।

नकापल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत विधानसभा सीटें
दक्षिण भारत के राज्य आंध्र प्रदेश की अनकापल्ली लोकसभा सीट के अंतर्गत सात विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें चोदावरम, मेडुगुला, अनकापल्ली ,पेनदरथी, येलमनचिल्ली, पायाकारापेट और नेरसीपत्तनम प्रमुख हैं। इनमें से छह सीटें सामान्य और पेनदरथी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इस सीट पर पहला चुनाव साल साल 1962 में हुआ। जिसमें कांग्रेस के टिकट पर एमएस मूर्ति ने चुनाव जीता और सांसद बने। 1967 में इस सीट से एक बार फिर एमएस मूर्ति सांसद बने। साल 1971 से लेकर साल 1980 के बीच हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस
के एसआरएस एपलानायडू ने लगातार जीत की हैट्रिक लगाई।
तेलगुदेशम पार्टी ने साल 1984 में पहली बार ये सीट जीती। इसके बाद 1989 और 1991 में हुए आम चुनाव में कांग्रेस की तरफ के रामा कृष्णा ने ये सीट जीती और सांसद बने। साल 1996 के चुनाव में कांग्रेस ने एक बार फिर इस सीट पर कब्जा किया। साल 1999 और साल 2004 के लोकसभा चुनाव में तेलगुदेशम पार्टी को इस सीट पर सफलता मिली। साल 2009 एस हरि कांग्रेस के टिकट पर जीतकर इस सीट से सांसद चुने गए। पिछले चुनाव में ये सीट तेलगुदेशम के खाते में गई है। इस सीट पर कांग्रेस और तेलगुदेशम पार्टी का लंबे समय तक वर्चस्व रहा है।
मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव
अनकापल्ली सीट से सांसद मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव के सासंद के तौर पर कार्यकाल की बात की जाए तो दिसंबर 2018 तक उनकी लोकसभा में उपस्थिति 83 फीसदी रही।
श्रीनिवास राव ने लोकसभा मे करीब 339 सवाल पूछे और सदन की 73 बहसों में हिस्सा लिया। 51 साल के टीडीपी नेता और सांसद मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव अशिक्षित हैं
और उनका व्यवसाय बिजनेस है।
अनकापल्ली सीट एक परिचय: प्रमुख बातें-
अनकापल्ली लोकसभा सीट की कुल जनसंख्या 18,24,488 है
ग्रामीण आबादी 82.71 और शहरी आबादी 17.29 फीसदी है
अनुसूचित जाति 8.89 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति 2.68 फीसदी है
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 80 फीसदी वोटिंग हुई
11,48,072 लोगों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया
पुरुष वोटरों की संख्या 5,63,818 और महिलाओं की संख्या 5,84,254 थी
कुल मतदाताओं की संख्या 14,01,474 है
पुरुष मतदाताओं की संख्या 6,89,132 है जबकि महिला वोटरों की संख्या 7,12,342 है।
1980 के बाद के लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो दोनों ने 5-5 बार यहां से चुनाव जीता है. वाईएसआर कांग्रेस की मौजूदगी की वजह से यहां त्रिकोणीय चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। अब देखना होगा कि जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है।












Click it and Unblock the Notifications