कैफे कॉफी डे संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की आत्महत्या के बाद खाते से गायब हुए 2,000 करोड़
कैफे कॉफी डे संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत के बाद खाते से गायब हुए 2000 करोड़
नई दिल्ली। कैफे कॉफी डे (सीसीडी) संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की मौत के बाद उनके बैंक खातों से 270 मिलियन डॉलर (करीब 2,000 करोड़ रुपए) गायब हुए हैं। कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के बोर्ड की जांच में ये खुलासा हुआ है। वी जी सिद्धार्थ की बीते साल जुलाई में मौत हो गई थी। कर्नाटक पुलिस की जांच में बताया गया था कि उन्होंने नदी में कूदकर आत्महत्या की थी।

2000 करोड़ रुपए गायब
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार मामले से सीसीडी से जुड़े लोगों का कहना है कि उनके खातों से कम से कम 2,000 करोड़ गायब हैं। सिद्धार्थ की आत्महत्या के बाद सीसीडी के वित्तीय लेनदेन और उनकी दर्जनों निजी कंपनियों की जांच की गई थी। सौ पन्नों की मसौदा रिपोर्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है, जिसमें कॉफी श्रृंखला के वित्तीय लेनदेन और उनकी स्वामित्व वाली दर्जनों निजी कंपनियों के लेन देन की जानकारी है।

कंपनी के सामने कारोबार चालू रखने की चुनौती
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि जांच रिपोर्ट अभी फाइनल नहीं है। ऐसे में यह रकम अभी बदल सकती है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि मैनेजमेंट और सिद्धार्थ के परिवार की प्राथमिकता चुनौतीपूर्ण माहौल में कारोबार को चालू रखना और सभी हितधारकों की प्रतिबद्धताओं को पूरा करना है। उनके सामने सीसीडी से जुड़े 30,000 लोगों की नौकरियां बचाने का भी सवाल है।

मौत से पहले सिद्धार्थ ने लिखी थी आर्थिक चुनौतियों की बात
कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और भारत में कॉफी रेस्तरां के सबसे बड़े चेन कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ 29 जुलाई, 2019 की रात कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु जाने के दौरान लापता हो गए थे। अपने ड्राइवर से टहलने की बात कहकर वो निकले थे और करीब 36 घंटे बाद उनकी लाश मिली थी। कर्नाटक पुलिस ने बाद में बताया था कि कि कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की फॉरेंसिक रिपोर्ट से उनके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई थी।
सिद्धार्थ का एक खत भी उनकी मौत के बाद सामने आया था, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों को उन्होंने लिखा था कि एक उद्यमी के तौर पर मैं विफल रहा। मैं उन सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। लंबी लड़ाई के बाद आज मैं हिम्मत हार रहा हूं क्योंकि मैं निजी इक्विटी साझेदारों में से एक की तरफ से शेयर वापस खरीदे जाने का और दबाव नहीं झेल सकता हूं।
ये भी पढ़ें- वीजी सिद्धार्थ की रिपोर्ट के बाद कर्नाटक पुलिस ने कहा था- कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की फॉरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications