कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की फॉरेंसिक रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि
नई दिल्ली। कर्नाटक पुलिस ने बताया है कि कैफे कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ की फॉरेंसिक रिपोर्ट से उनके आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। मंगलुरू पुलिस कमिश्नर पीएस हर्ष ने सोमवार को बताया कि सिद्धार्थ के फेफड़ों में पानी मिला है और उनकी मौत डूबने के कारण हुई है। हमें एफएसएल रिपोर्ट मिली है, रिपोर्ट आत्महत्या की पुष्टि करती है। सिद्धार्थ 29 जुलाई को घर से निकलने के बाद गायब हो गए थे। करीब 36 घंटे बाद उनकी लाश नदी से मिली थी।

29 जुलाई को लापता हुए थे सिद्धार्थ
कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा के दामाद और भारत में कॉफी रेस्तरां के सबसे बड़े चेन कैफे कॉफी डे के संस्थापक वीजी सिद्धार्थ 29 जुलाई की रात कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु जाने के दौरान लापता हो गए थे। अपने ड्राइवर से टहलने की बात कहकर वो निकले थे और करीब 36 घंटे बाद उनकी लाश मिली थी। पुलिस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही थी।

सामने आया था सिद्धार्थ का खत
सिद्धार्थ का एक खत भी सामने आया था, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों को उन्होंने लिखा था कि एक उद्यमी के तौर पर मैं विफल रहा। मैं उन सभी लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। लंबी लड़ाई के बाद आज मैं हिम्मत हार रहा हूं क्योंकि मैं निजी इक्विटी साझेदारों में से एक की तरफ से शेयर वापस खरीदे जाने का और दबाव नहीं झेल सकता हूं। चिट्ठी के बाद उनके आत्महत्या कर लेने की बात कही जा रही थी।

वीजी सिद्धार्थ के पिता का भी निधन
वीजी सिद्धार्थ की मौत के लगभग एक महीने बाद रविवार को उनके पिता गंगैया हेगड़े का यहां शांतावेरी गोपाला गौड़ा अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। हेगड़े लंबे समय से बीमार थे।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications